Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केंद्रीय कपड़ा राज्‍य मंत्री का दावा- सहयोग के अभाव में ओडिशा मेगा टेक्सटाइल पार्क से हुआ वंचित

ओडिशा में 2024 में विधानभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले भाजपा एक के बाद एक मुद्दें को लेकर श्‍यम को घेर ही रही है। अब केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने ओडिशा सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है एक मेगा पार्क परियोजना के लिए राज्‍य सरकार ने सहयोग नहीं दिया जिस कारण ओडिशा राज्‍य मेगा टेक्‍सटाइल पार्क से वंचित हो गया। मेगा पार्क के लिए सहयोग की कमी के लिए पटनायक सरकार पर केंद्रीय मंत्री ने उंगली उठाई।

Odisha Mega Textiles park

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने बुधवार को भुवनेश्वर ने ये आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कथित तौर पर ओडिशा सरकार द्वारा केंद्र सरकार के समक्ष इस संबंध में प्रस्‍ताव रखने में विफल रही, जिस कारण ओडिशा राज्‍य एक बड़े टेक्‍सटाइल्‍स पार्क से वंचित रह गया।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने कहा ओडिशा में कपड़े के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है, लेकिन राज्‍य सरकार के सहयोग उपलब्ध नहींं करवाया गया। ध्उन्‍होनंकहा यदि राज्य सरकार सहयोग बढ़ाती है, तो ओडिशा में कपड़ा क्षेत्र को आगे बढ़ाया जा सकता है।"

कपड़ा मंत्री ने दावा किया कि उन्‍हें विभिन्‍न राज्‍यों से आवेदन मिले थे लेकिन ओडिशा ने बोली नहीं लगाई और ओडिशा प्रतियोगिता से अलग हो गया। उन्‍होंने बताया इस पूरी हमने प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया था मेगा प्रोजेक्ट में राज्य की हिस्सेदारी 51 फीसदी है।

मंत्री ने कहा इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए पारिस्थितिकी तंत्र के हिस्से के रूप में 1000 एकड़ भूमि की आवश्यकता है,

हालांकि, सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने केंद्रीय मंत्री के बयान को राजनीति से प्रेरित बताया और केंद्र सरकार पर राज्य के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+