निर्मला सीतारमण के बाद अब अश्विनी चौबे ने दिया प्याज पर बेतुका बयान, कहा-मैंने कभी प्याज नहीं चखा

नई दिल्ली। प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर संसद में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमते 120 से 150 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। इसी बीच वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने प्याज की बढ़ी कीमत को लेकर बेतुका बयान दिया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि उन्होंने कभी प्याज नहीं चखा, इसलिए उन्हें कैसे पता होगा कि प्याज का क्या दाम है?

Recommended Video

    Onion price पर Ashwini Choubey का बेतुका बयान, सुनिए क्या कहा ? | वनइंडिया हिन्दी
    Union Minister Ashwini Choubey says I am a vegetarian, I have never tasted an onion

    संसद में प्याज के दाम से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री और बिहार से बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि, 'मैं शाकाहारी आदमी हूं और मैंने कभी प्याज चखा नहीं, तो मेरे जैसे आदमी को क्या मालूम कि प्याज की क्या स्थिति है?' अश्विनी चौबे ने निर्मला सीतारमण के बयान का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि सीतारमण जी ने कभी कोई विवादास्पद बयान नहीं दिया है। इससे पहले बुधवार को लोकसभा में निर्मला सीतारमण के बयान से पहले एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने प्याज के किसानों का मुद्दा उठाया था।

    निर्मला सीतारमण ने कहा- 'मैं बहुत ज्यादा प्याज-लहसुन नहीं खाती, इसलिए चिंता न करें। मैं ऐसे परिवार से आती हूं, जिसे प्याज की कोई खास परवाह नहीं है। वित्त मंत्री के इस बयान के बाद संसद में हंसी के ठहाके लगे। वित्त मंत्री ने कहा, प्याज के भंडारण से कुछ ढांचागत मुद्दे जुड़े हैं और सरकार इसका निपटारा करने के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि खेती के रकबे में कमी आई है और उत्पादन में भी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन सरकार उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठा रही है।

    लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय ने देश में प्याज की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार को सुझाव दिया कि वह कालाबाजारियों पर लगाम लगाने के लिए राज्यों को परामर्श जारी करे। इससे पहले कांग्रेस ने संसद परिसर में प्याज की कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+