'देश का माहौल खराब होता है', बॉयकॉट ट्रेंड पर अनुराग ठाकुर का बयान

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बॉयकाट कल्चर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बहिष्कार से माहौल खराब होता है।

Anurag Thakur

Union Minister Anurag Thakur on Boycott Trend: बॉलीवुड फिल्मों को इन दिनों बॉयकाट ट्रेंड से गुजरना पड़ रहा है, जिसके सीधा असर इंडस्ट्री पर पड़ रहा है। पिछले साल 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षा बंधन' और 'ब्रह्मास्त्र' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों और हाल ही में रिलीज हुई 'पठान' को सोशल मीडिया पर बॉयकाट ट्रेंड का सामना करना पड़ा है, जिस पर अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बॉयकॉट कल्चर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बहिष्कार से माहौल खराब होता है।

ऐसी घटनाएं माहौल को खराब करती है: केंद्रीय मंत्री

पिछले कुछ वक्त से फिल्मों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बायकॉट ट्रेंड पर बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की घटनाओं ने देश का माहौल खराब होता है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भारत जैसे देश में, जहां हम कहते हैं कि हम अपनी सॉफ्ट पावर को बढ़ाना चाहते हैं, जब भारतीय फिल्में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में नाम कमा रही हैं, तब ऐसी घटनाएं माहौल को खराब करती हैं।"

'अगर किसी को कोई समस्या है, तो...'

उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी को कोई शिकायत है, तो वे इसे विभाग के पास ले जा सकते हैं और फिर इसे संबंधित निर्माता और निर्देशक के साथ उठाया जा सकता है। लेकिन कभी-कभी लोग बिना पूरी जानकारी के सिर्फ माहौल को खराब करने के लिए कमेंट कर देते हैं। इससे नुकसान होता है, ऐसा नहीं होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री का बयान ऐसे वक्त आया है, जहां एक तरफ फिल्म 'पठान' रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में बायकॉट का सामना भी रह रही है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन बनाया है कि कोई भी फिल्म थिएटर में जाएगी तो वो वहां से पास होकर ही जाएगी। वे सभी पहलुओं पर नजर रखते हैं। वहां से अनुमति के बाद वे थिएटर में आती है।

5 दिन चलेगा SCO फिल्म फेस्टीवल

SCO फिल्म फेस्टीवल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि SCO फिल्म फेस्टीवल में 5 दिन में 14 देशों की 58 फिल्मों को स्क्रीन किया जाएगा, ये भारत के लिए अपनी उम्दा फिल्मों को दुनिया तक पहुंचाने का अवसर है। बता दें कि नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से मुंबई में 27 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक एससीओ फिल्म महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। मालूम हो कि भारत ने साल 2023 के लिए एससीओ की अध्यक्षता संभाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+