Coronavirus के बढ़ते मामलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया राहत भरा अपडेट
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का राहत भरा बयान आया है। उन्होंने कोरोना के सब वेरिएंट से न घबराने की बात कही है।

भारत में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर एक बार फिर लोगों के चेहरे पर डर का माहौल है। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का बयान काफी राहत देने वाला है। उन्होंने ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट से न घबराने की बात कही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि कोरोना के मामले में हमे सतर्क रहने की जरूरत है। इस समय देश में चल रहे ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। इस नए वैरिएंट के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या में कोई बढोत्तरी नहीं हुई हैं।
इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय काफी सजग है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि सारे राज्यों में सैंपलिंग का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही भारत में बनी वैक्सीन अभी तक के सभी वेरिएंट पर कारगर साबित रही है। लेकिन, फिर भी हमे कोरोना को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी है। साथ ही हमें अलर्ट मोड पर रहना होगा।
इसके साथ ही आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण मामले में तेजी से उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3641 नए मामले आज दर्ज किए गए हैं। जबकि एक्टिव कोरोना केस की संख्या 20219 है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने सतर्कता के साथ ही कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर राज्यों में भी सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही दिल्ली सहित कई राज्यो में कोरोना को लेकर इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई गई है, जिसमें मास्क लगाने को लेकर जोर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications