रात 9 बजे राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे कैबिनेट सचिव, लॉकडाउन-4 की गाइडलाइंस होगी जारी

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामले देश में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सोमवार से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होगा। ये चरण कितने दिनों का होगा आज इसको लेकर गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। वहीं कोरोना के हालात पर चर्चा के लिए आज रात 9 बजे कैबिनेट सचिव राजीव गौबा सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे।

meeting

पूरा देश लॉकडाउन के चौथे चरण की गाइडलाइन का इंतजार कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि कैबिनेट सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के बाद गृह मंत्रालय की ओर से विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी राज्यों के मुख्य सचिव लॉकडाउन और कोरोना के हालात को लेकर जानकारी देंगे। पीएम मोदी ने 12 मई को दिए संबोधन में साफ कर दिया था कि चौथे चरण का लॉकडाउन नए रंग-रूप का होगा, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार जनता को पहले से ज्यादा छूट मिल सकती है।

आपको बता दें कि तीसरे चरण का लॉकडाउन आज खत्म हो रहा है। इस बीच बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सरकार ने अपने राज्यों में 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। वहीं देशव्यापी लॉकडाउन को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों और राज्य प्राधिकरणों को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें कहा गया है कि लॉकडाउन के चौथे चरण को 31 मई, 2020 तक जारी रखा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+