Union Budget 2026 'बजट जानने के लिए उत्सुक...' बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर, वित्त मंत्री से क्या है उम्मीदें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 को पेश कर दिया है। बजट को लेकर सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरुर ने कहा है हमें बहुत कम जानकारी मिली है। 3-4 मुख्य बातें थीं, लेकिन हम अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का इंतज़ार कर रहे थे। यह कहाँ है? हम इसे केरल में चाहते थे।
उन्होंने आगे कहा कि आयुर्वेद की हमारी एक लंबी परंपरा रही है। लेकिन हमने केरल का नाम नहीं सुना। हमने मछुआरों और नारियल के नाम सुने - यह केरल हो सकता है, लेकिन जब उन्होंने जहाज मरम्मत की बात की, तो उन्होंने वाराणसी और पटना का नाम लिया, केरल का नहीं। यह थोड़ा आश्चर्यजनक है।
लेकिन शायद बजट दस्तावेज़ में और अधिक जानकारी हो। मैंने अभी तक इसे पढ़ा नहीं है। वैसे भी भाषण में बहुत कम जानकारी थी। बता दें कि बजट पेश करने से पहले शशि थरुर ने कहा था कि वे 'बजट जानने के लिए उत्सुक हैं। शशि थरूर ने कहा कि केरल में विधा नसभा चुनाव हैं, ऐसे में हमें सबसे ज्यादा सरकार से उम्मीद है कि चुनावी राज्यों के लिए वित्त मंत्री के पिटारे से क्या निकलता है। उन्होंने कहा कि सरकार किस तरह की योजनाएं लेकर आती है। इस पर सबकी निगाहें हैं।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि वो केंद्रीय बजट 2026-27 में केरल के लिए होने वाली घोषणाओं को लेकर उत्सुक हैं, क्योंकि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पत्रकारों से बातचीत में थरूर ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया और कहा कि बिना रोजगार वाली आर्थिक वृद्धि किसी के काम नहीं आती। उन्होंने कहा, वित्त मंत्री हमें क्या बताने वाली हैं, यह सुनने का इंतजार है।
आर्थिक सर्वेक्षण अच्छी आर्थिक वृद्धि दिखाता है, लेकिन इस देश के युवाओं के लिए समस्या यह है कि क्या यह वृद्धि रोजगार के साथ आएगी। बिना रोजगार वाली वृद्धि किसी की मदद नहीं करती। हम यह देखने को लेकर चिंतित हैं कि सरकार किस तरह की योजनाएं लेकर आती है।
केरल में चुनाव आने वाले हैं, ऐसे में हम यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि केंद्र सरकार हमें क्या लाभ दे सकती है। जब तक बजट पेश नहीं हो जाता, तब तक इस पर बात करना मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications