Lakhpati Didi Explainer: क्या है 'लखपति दीदी' योजना, Budget 2024 महिलाओं को कैसे देगा बड़ा लाभ?
Lakhpati Didi Scheme: केंद्र सरकार ने 'लखपति दीदी' स्कीम बढ़ावा देने की प्लानिंग कर ली है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए यूनियन बजट 2024 (Union Budget 2024) में इसको लेकर प्रावधान किया गया है। बजट के पिटारे से सदन में बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'लखपति दीदी' योजना के तहत खर्च किए जाने वाले बजट लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने के निर्णय लिया गया है। महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए ये स्कीम अहम मानी जा रही है। आइए जानते हैं कि लखपति दीदी स्कीम का महिलाएं कैसे लाभ उठा सकती हैं।
बजट सत्र के दौरान संसद में बोलते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में एक दशक भीतर काफी सकारात्मक बदलाव देखे गए। वित्त मंत्री ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के लोग अब भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

केंद्र की लखपति योजना का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सरकार ने महिलाओं के विकास की बड़े स्तर पर तैयारी की है। उन्होंने बताया कि लखपति दीदी के तहत सरकार ने लक्ष्य करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ का निर्णय लिया है। योजना के तहत अब तक करीब 9 करोड़ महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार किया गया है।
क्या है लखपति दीदी योजना?
लखपति दीदी स्कीम के तह स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम देने के लिए, महिलाओं को पैसा कमाने के योग्य बनाने के लिए मोदी सरकार ने इस योजना को शुरू किया। केंद्र ने इस योजना का जिक्र पीएम मोदी 15 अगस्त 2023 को किया था। इसकी शुरुआत महिलाओं के कल्याण के लिए की गई। स्कीम के जरिए साल 2025 तक लाखों महिलाओं को लखपति बनाने की स्कीम है। जिसके तहत महिलाएं फाइनेंशियल लिट्रेट हो रही हैं। स्कीम के तहत महिलाओं को इन्वेस्टमेंट, फाइनेंशियल साधनों को समझने जैसे विषयों की जानकारी, रेगुलर सेविंग्स के लिए प्रोत्साहन देने के अलावा आंत्रप्रेन्योरशिप इंडस्ट्री, एजुकेशन या दूसरी जरूरतों के लिए स्मॉल लोन देने की स्कीम है। योजना के तहत आंत्रप्रेन्योरशिप के जरिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाता है कि वो डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल वॉलेट और अन्य डिजिटल प्लेटफार्मों का उपयोग करना भी सिखाया जाता है।
कैसे मिलेगा लाभ?
महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। उन्हें नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र के जरिये भी इस योजना की विस्तृत जानकारी दी जाती है।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र,
- बैंक खाते का विवरण
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ












Click it and Unblock the Notifications