Budget 2020: अखिलेश यादव बोले- ये इस दशक का सबसे दिवालिया बजट है

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट 2020 को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें नई पीढ़ी के लिए कुछ भी नहीं है, ये इस दशक का सबसे दिवालिया बजट है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, बजट ने देश के किसानों और नौजवानों को निराश किया है। सरकार खुद मानती है कि यहां नई पीढ़ी सबसे ज्यादा है। बजट में नई पीढ़ी के सपनों को पूरा करने के लिए क्या है सरकार के पास। आखिर कहां है नौकरी, रोजगार और इन्वेस्टमेंट।

Union Budget 2020 Nirmala Sitharaman samajwadi party akhilesh yadav reaction

अखिलेश यादव के अलावा कांग्रेस नेताओं ने भी बजट को निराश करने वाला बताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने ने बजट भाषण पर कहा, मुझे खुशी है वित्तमंत्री ने ये स्वीकार किया कि राजकोषीय घाटा 3.8 प्रतिशत है। उनको देश को यह भी बताना चाहिए था कि अगर आप यूनियन और स्टेट का घाटा जोड़े तो यह 8 प्रतिशत से ज्यादा है जो देश के लिए चिंता की स्थिति है।

बजट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, भारत के सामने आज मुख्य मुद्दा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था की हालत है। इस पर कोई केंद्रित ठोस रणनीतिक योजना इस बजट में नहीं थी। इतिहास में सबसे लंबा बजट था लेकिन इसमें कुछ था नहीं, खोखला था।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, एक अच्छी चीज शायद आयकर में दी गई छूट हो सकती है। 12.5 लाख के नीचे की आय वाले मध्यम वर्गीय परिवारों को इससे राहत मिलेगी। उसके अलावा बजट में कुछ खास नहीं है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट आज (1 फरवरी)पेश किया है। करीब पौने तीन घंटे के अपने बजट भाषण में वित्तमंत्री ने कई बड़े ऐलान किए हैं। टैक्स को लेकर बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, अब पांच लाख से साढ़े सात लाख तक कमाई वाले लोगों को 10 फीसदी टैक्स देना होगा, जो अब तक 20 फीसदी था। वहीं, 7.5 लाख से 10 लाख आमदनी पर अब 15 फीसदी टैक्स, 10 लाख से 12.5 लाख आमदनी पर अब 20 फीसदी टैक्स, 12.5 फीसदी से 15 लाख तक की आमदनी पर 25 फीसदी टैक्स देना होगा और 15 लाख से ऊपर आमदनी वाले को 30 फीसदी टैक्स देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+