Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आम बजट 2014: जेटली के पिटारे से निकला यूपी के लिए सौगात, मेट्रो के लिए 100 करोड़ की राशि

Union Budget 2014: Rs 100 crore for Metro in Lucknow and Ahmedabad
लखनऊ। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज लोकसभा में आम बजट 2013-14 प्रस्तुत किया। उम्‍मीदों की इस बजट में अरुण जेटली ने उत्‍तर प्रदेश का ध्‍यान रखा और करते हुए लखनऊ की मेट्रो परियोजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने की घोषणा की।

पूरी राशि अहमदाबाद और लखनऊ में मेट्रो कार्य के लिए दी गई है। बजट पेश करने के दौरान अरुण जेटली ने कहा कि मैं सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) के अंतर्गत अहमदाबाद और लखनऊ की मेट्रो रेल परियोजनाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि आवंटित किए जाने की घोषणा करता हूं।

अरुण जेटली ने 4200 करोड़ रुपए में गंगा नदी के माध्यम से इलाहाबाद से हल्द‍िया तक वॉटर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था का ऐलान किया। वित्‍त मंत्री ने हैंडलूम उत्पादों के लिये ट्रेड सेंटर की स्थापना करने का ऐलान किया। जिसके लिये 5000 करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया। जेटली ने बरेली, लखनऊ, सूरत, तमिलनाडु में सेंटर की इकाईयों को स्थापित करने के लिये 200 करोड़ का आवंटन। उल्‍लेखनीय है कि जेटली के बजट से आम जनता को काफी उम्‍मीदे हैं।

वहीं वित्‍त तंत्री अरुण जेटली ने स्‍पोर्ट्स पर खासा ध्यान दिया। जेटली ने कहा कि देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार 'राष्ट्रीय खेल अकादमी' खोलेगी। सरकार ने खेलों से जुड़े मूलभूत विकास व प्रशिक्षण के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जेटली ने संसद में आम बजट पेश करते हुए कहा, "भारत के विभिन्न भागों में विभिन्न खेलों के लिए सरकार राष्ट्रीय खेल अकादमी खोलेगी।

400 करोड़ रुपये का उपयोग मूलभूत विकास के लिए खर्च होगा। साथ ही इसका उपयोग राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों के लिए खिलाड़ियों की तैयारियों में भी किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर के इनडोर और आउटडोर स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए अलग से 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+