UPI: देश में ठप हुई यूपीआई सर्विस, लोगों को डिजिटल पेमेंट में आई दिक्कत, सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
UPI Payment: डिजिटल भुगतान सेवा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस यानी यूपीआई सर्विस देशभर में बुधवार को ठप हो गई। यूपीआई सेवा ठप होने से लोगों को भुगतान करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा कई यूपीआई यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके यूपीआई पेमेंट फेल हो रहे हैं या प्रोसेस बहुत ही ज्यादा धीरे हो रहा हैं।

ऑनलाइन सेवाओं के डाउन-टाइम को मॉनिटर वाले प्लेटफॉर्म DownDetector की मानें तो बुधवार 26 मार्च की शाम 7:50 बजे तक यूपीआई संबंधी 2,750 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स, इनमें से गूगल पे यूजर्स की 296 शिकायतें की गई थीं। इनमें से ज्यादातर पेमेंट, वेबसाइट एक्सेस और ऐप से जुड़ी दिक्कतें थीं।
खबर के मुताबिक, इसी तरह पेटीएम ऐप से जुड़ी 119 शिकायतें आईं। वहीं, 376 यूजर्स ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्लैटफॉर्म पर आउटेज की शिकायत दर्ज कराई है। यूजर्स ने यूपीआई लेन-देन से जुड़ी अपनी समस्या और शिकायत इंटरनेट पर जाहिर की।
ऐसा बताया जा रहा है कि यूपीआई पेमेंट के डाउन-टाइम का सामना कई बैंक्स के सर्वर में आई तकनीकी खराबी के चलते करना पड़ा। यही वजह है कि यूपीआई से लेन-देन प्रभावित हुआ है।
ये भी पढ़ें: UPI Toll Payment: 'फास्टैग नहीं, यूपीआई से कटेगा टोल', फर्जीवाड़ा रोकने के लिए NHAI का बड़ा कदम
इस रुकावट के कारण Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे कई प्रमुख UPI एप्लिकेशन प्रभावित हुए। हालांकि ICICI बैंक जैसी कुछ बैंकिंग सेवाएँ सुचारू रूप से चलती रहीं, लेकिन HDFC बैंक सहित अन्य को परिचालन चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
UPI संचालन के प्रबंधन के लिए ज़िम्मेदार भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने तुरंत इस बाधा को स्वीकार किया। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर, उन्होंने बताया, "अब इस समस्या का समाधान हो गया है और सिस्टम स्थिर हो गया है। असुविधा के लिए खेद है।"
इस बयान का उद्देश्य यूजर्स को आश्वस्त करना था कि समस्या का समाधान हो गया है और UPI सेवाएं सामान्य हो गई हैं।
यूपीआई में दिक्कत, मीम्स की आई बहार
वहीं इस समस्या के बाद सोशल मीडिया पर भी मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग अपने अंदाज में पोस्ट कर मजे लेने से नहीं चूके।












Click it and Unblock the Notifications