क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

फ्रांस में IAF राफेल प्रोजेक्ट टीम के दफ्तर में घुसपैठ की कोशिश-सूत्र

Google Oneindia News

नई दिल्ली: फ्रांस में इंडियन राफेल प्रोजेक्ट मैनजमेंट टीम के ऑफिस में रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। पेरिस स्थित ये ऑफिस भारतीय वायुसेना की राफेल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम का है। हालांकि किसी भी हार्ड डिस्क या दस्तावेज के चोरी होने की खबर नहीं है। भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एनआई को बताया कि इस बारें में और अधिक जानकारी इकठ्ठा की जा रही है।

राफेल प्रोजेक्ट टीम के दफ्तर में घुसपैठ की कोशिश

राफेल प्रोजेक्ट टीम के दफ्तर में घुसपैठ की कोशिश

राफेल की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम की अगुआई ग्रुप कैप्टन रैंक के अधिकारी कर रहे हैं, जो 36 राफेल लड़ाकू विमानों से संबंधित मामलों को देखता है। वो इसके उत्पादन की समयसीमा और भारतीयों के प्रशिक्षण पर भी नजर रखते हैं जिन्हें विमान के रखरखाव और उड़ान संचालन के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। ये लड़ाकू विमान भारत को मिलने हैं। इसका ऑफिस पेरिस के सेंट क्लाउड में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

'डेटा चोरी हो सकता है उद्देश्य'

'डेटा चोरी हो सकता है उद्देश्य'

सूत्रों ने कहा कि घुसपैठ का मुख्य उद्देश्य डेटा चोरी करना हो सकता है क्योंकि इन प्रशासनिक कार्यालयों में कीमती सामान या पैसा नहीं रखा जाता है। भारतीय राफेल टीम का ऑफिस फ्रांस की दसौल्ट एविएशन ऑफिस के आसपास के क्षेत्र में है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने पहले ही इस संबंध में रक्षा मंत्रालय को जानकारी दे दी है और फ्रांस के पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

भारत और फ्रास के बीच सौदा

भारत और फ्रास के बीच सौदा

भारत सरकार ने साल 2016 में भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन ताकत में कमी को पूरा करने के लिए फ्रांस सरकार के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमान का सौदा किया था। भारत ने फ्रांस के साथ 59,800 करोड़ रुपये के राफेल डील पर हस्ताक्षर किए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील में भ्रष्टाचार को लेकर पीएम मोदी पर सीधे आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर ये डील हुई। ये मामला भारत में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद पाया है।

<strong>ये भी पढ़ें- राफेल डील: कांग्रेस के खिलाफ 5000 करोड़ का मानहानि केस वापस लेंगे अनिल अंबानी</strong>ये भी पढ़ें- राफेल डील: कांग्रेस के खिलाफ 5000 करोड़ का मानहानि केस वापस लेंगे अनिल अंबानी

Comments
English summary
Unidentified persons broke into the aif Rafale office says sources
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X