नहीं थम रहा सिलसिला, गांधी के बाद अंबेडकर की मूर्ति पर फिर से हमला

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर में लेनिन की मूर्ति को गिराने के बाद से शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को तमिलनाडु के चेन्नई के तिरुवोत्तियोर में अज्ञात लोगों ने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पेंट फेंककर नुकसान पहुंचान की कोशिश की। पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अपराधियों के पकड़ने के लिए सबूत जुटा रही है। यह लगातार तीसरा दिन है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रतिमाओं को तोड़ा जा रहा है। आज केरल के कन्नूर क्षेत्र में थालीपराम्बा में महात्मा गांधी की मूर्ति पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। मूर्ति के चश्मे को तोड़ दिया।

Ambedkar

आपको बता दें कि कल मेरठ के मवाना में कुछ अज्ञात लोगों ने अबेंडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया। मवाना क्षेत्र के एक गांव में अंबेडकर की मूर्ति तोड़कर हिंसा फैलाने की कोशिश की गई। असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति खंडित करने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। उधर, दलितों में भी इसको लेकर आक्रोश पैदा हो गया था। बताया गया कि करीब छह महीने पहले भी इसी मूर्ति को तोड़कर हिंसा फैलाने की कोशिश की गई थी।

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में मंगलवार रात को त्रिपट्टुर कोर्पोरेशन के ऑफिस में रखी हुई पेरियार की मूर्ति को तोड़ने की कोशिश की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक का संबंध भाजपा से बताया जा रहा है।

देश भर में मूर्ति तोड़े जाने के चल पड़े सिलसिले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस मामले में गृह मंत्रालय से भी बात की है और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों में एडवाइजरी जारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+