क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

फिरौती मांगने के आरोप में अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान कास्‍कर मुंबई से गिरफ्तार

Google Oneindia News

नई दिल्‍ली। अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कास्‍कर को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी एक्‍सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है। रिजवान इकबाल कास्‍कर का बेटा है। रिजवान को पुलिस ने एक्सटॉर्शन के मामले में ही गिरफ्तार किया है। वहीं उसका पिता इकबाल कास्कर भी एक्सटॉर्शन के एक मामले में जेल में बंद है।

फिरौती मांगने के आरोप में अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान कास्‍कर मुंबई से गिरफ्तार

रिजवान कासकर को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। रिजवान उस समय भारत छोड़कर भागने की प्लैनिंग कर रहा था। दाऊद के हवाला कारोबार के देखरेख करने वाले अहमद रजा के प्रत्यर्पण के बाद इकबाल कासकर के बेटे रिजवान के गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Read Also- मुंबई बिल्‍डिंग हादसे की न्‍यूज देखने के लिए अधेड़ ने मांगा युवती से मोबाइल, सर्च करने लगा पोर्नRead Also- मुंबई बिल्‍डिंग हादसे की न्‍यूज देखने के लिए अधेड़ ने मांगा युवती से मोबाइल, सर्च करने लगा पोर्न

आपको बता दें कि बुधवार को ही अहमद रजा को मुंबई पुलिस के सुपुर्द किया गया है। अहमद रजा को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था जिसके बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। अहमद रजा के बारे में पुलिस ने बताया है कि वह दाऊद इब्राहिम का हवाला का कारोबार संभालता था।

Comments
English summary
Underworld Don Dawood Ibrahim 's nephew Rizwan Kaskar arrested at Mumbai airport.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X