मायावती ने कहा-अगर बसपा की बनी सरकार को दलितों को मिलेगा उनका सम्मान
नई दिल्ली। बहुजन समाजवादी की मुखिया मायावती ने गुजरात विधानसभा के लिए बिगुल फूंक दिया है। बसपा सुप्रीमो ने आज गुजरात के वडोदरा में रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला और प्रदेश सरकार को दलित विरोधी बताया।

मायावती ने कहा कि भाजपा शासन में गुजरात में दलितों का शोषण हो रहा है। उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। उन्होंने उना घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अगर गुजरात में बसपा की सरकार बनती है तो प्रदेश में उना जैसी घटना नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा कि बसपा अगर सत्ता में आती है तो प्रदेश में दलितों को उनका सम्मान मिलेगा।
मायावती इतने पर ही नहीं रुकी। उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम और अमित शाह अंबेडकर के नाम पर दलितों का वोट हासिल कर रहे है। उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहे तो उन्होंने वड़ोदरा में अंबेडकर स्मारक नहीं बनने नहीं दिया। मायावती ने तल्ख लहजे में कहा कि वोट के लिए आज भाजपा दलितों की बात करती है, लेकिन उन का चेहरा कुछ और ही है जो लोगों को जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में दलितों के पास कोई अधिकार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications