24 घंटे बुआ के साथ रहने लगा था भतीजा, शराबी फूफा ने प्‍यार से बुलाया और फिर...

रायपुर। गोबर्धन पूजा के दिन छत्‍तीसगढ़ के जांजगीर में रेलवे ट्रैक के पास मिले नौवीं के छात्र देवेंद्र हरवंश की लाश बरामद हुई थी। दो दिन बाद ही पुलिस ने इस हत्‍या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि देवेंद्र के फूफा राकेश कुर्रे ने ही उसकी हत्‍या की थी। हत्‍या की वजह के बारे में बताते हुए पुलिस ने कहा कि देवेंद्र अपनी बुआ की मदद करता था जो राकेश को पसंद नहीं था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके निशांदेही पर हत्‍या में प्रयोग किए गए ब्‍लेड को बरामद कर लिया है। हत्‍या करने से पहले राकेश ने देवेंद्र को खूब शराब पिलाया था। आइए विस्‍तार से बताते हैं पूरी घटना को।

बुआ के घर पर ही रहता था देवेंद्र हरवंश

बुआ के घर पर ही रहता था देवेंद्र हरवंश

परसाभांठा निवासी विनोद हरवंश पावर ग्रिड कंपनी तागा में पदस्थ था। वह अपने परिवार के साथ जांजगीर के वार्ड क्रमांक 10 में रहता था। उसी परिसर में उसकी बहन और बहनोई भी किराए में रहते हैं। विनोद हरवंश की बहन और उसके बहनोई दोनों शिक्षाकर्मी हैं। विनोद का बहनोई राकेश कुर्रे शराब पीने का आदी है। इस वजह से राकेश का अपनी पत्नी व साले के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के दस-बारह दिन पहले भी राकेश के साथ दोनों का विवाद हुआ तो राकेश अपनी पत्नी को छोड़कर अपने मामा के घर चांपा में रहने लगा था। वहीं विनोद का बेटा देवेंद्र फूफा के शराबी होने के कारण अपनी बुआ की मदद भी करता था। वह उसे स्कूल छोड़ने से लेकर अन्य काम कर देता था।

राकेश को नहीं था ये पसंद

राकेश को नहीं था ये पसंद

देवेंद्र द्वारा ऐसा करने पर राकेश नाराज था। वो अपने साले विनोद से बदला लेना चाहता था। पुलिस के अनुसार दीवाली की शाम देवेंद्र ने अपने फूफा को फोन कर उससे पैसे मांगे। पैसे देने के लिए राकेश ने उसे बुलाया था। उसने देवेंद्र को खूब शराब पिला दी। जब वो नशे में चूर हो गया तो उसने उसे लिटाकर ब्लेड से गला रेत दिया।

कैसे हुआ खुलासा

कैसे हुआ खुलासा

देवेंद्र ने अपने दोस्तों से कहा था कि उसने अपने फूफा से पैसे मांगे हैं जब पैसे मिलेंगे तो पार्टी मनाई जाएगी। देवेंद्र के दोस्तों से मिले इस क्लू के आधार पर पुलिस ने जांच बढ़ाई तो देवेंद्र के मोबाइल से राकेश को फोन करने की जानकारी मिली।
इसके बाद से देवेंद्र का मोबाइल बंद गया था। इसी आधार पर पुलिस ने राकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह काफी समय तक पुलिस को बरगला नहीं सका और छात्र देवेंद्र की हत्या करने की बात मान ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+