Fuel Rates: 10वें दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के रेट
नई दिल्ली, 25 अप्रैल। तेल कंपनियों ने आज 10वें दिन भी आम आदमी को राहत दी है। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मालूम हो कि 15 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी, जबकि इससे पहले 30 मार्च को पेट्रोल के दाम में 22 पैसे की और डीजल के दाम में 23 पैसे की कटौती हुई थी। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। (हर रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं रेट)

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.83 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 90.62 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 92.43 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 93.43 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 96.77 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 92.74 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 88.72 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 80.73 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 87.81 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 83.61 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 85.75 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.60 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 89.20 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 85.97 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 81.13 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

चुनाव बाद फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
ऐसा अनुमान है कि चुनाव बाद एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी तेल कंपनियां पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद ईंधन के खुदरा मूल्य में 2 रुपए से 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ा सकती हैं और ऐसा वो करके वो चुनावी मौसम में दाम ना बढ़ाकर हुए नुकसान की भरपाई करेंगी, कहा जा रहा है कि तेल कंपनियां इस वक्त घाटे में चल रही हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल के आखिरी चरण की वोटिंग यानी 29 अप्रैल को हैं, जबकि सभी चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications