केरल और कर्नाटक में ISIS के आतंकियों का खतरा, अबतक 50 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। युनाइटेड नेसंश की रिपोर्ट के बाद भारत में आईएस आतंकियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी को तेज कर दिया गया है। कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि यूएन की रिपोर्ट हमारे इनपुट पर आधारित है। हमने जेएमबी और अल हिंद आतंकी संगठन का 2019-20 में भांडाफोड़ किया था। अभी तक हमने 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दक्षिण भारत से आतंकवाद को खत्म किया जा सके। बता दें कि हाल ही में यूएन की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमे कहा गया था कि भारत के केरल और कर्नाटक राज्य में आईएस के कई आतंकी सक्रिय हैं, जोकि बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं।

Recommended Video

      UN Report में बड़ा खुलासा, Kerala और Karnataka में काफी संख्या में ISIS Terrorist ! | वनइंडिया हिंदी
      is

      बता दें कि हाल ही में यूएन की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमे दावा किया गया था कि भारत में बॉी संख्या में आतंकियों की मौजूदगी है। रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत के केरल और कर्नाटक राज्य में अच्छी-खासी संख्या में इस्लामिक स्टेट के आतंकी मौजूद हैं। यूएन की रिपोर्ट में भारत को इन आतंकियों को लेकर चेताया गया था। रिपोर्ट में कहा गया कि आतंकी संगठन अल कायदा के तकरीबन 150-200 आतंकी भारतीय उपमहाद्वीप में संक्रिय हैं। ये आतंकी भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार आदि देशों में हैं और इस क्षेत्र में आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं।

      भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा (AQIS) तालिबानियों के साथ मिलकर ऑपरेट करते हैं। ये आतंकी मुख्य रूप से अफगानिस्तान के निमरूज, हेलमंद और कांधार से ऑपरेट करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि तकरीबन 150-200 आतंकियों का गुट बांग्लादेश, म्यांमार, भारत और पाकिस्तान में सक्रिय है। इनका मौजूदा नेता अल कायदा का ओसामा महमूद है, जिसने आसिम उमर के बाद AQIS की कमान संभाली है। जानकारी के अनुसार ये सभी मिलकर अपने नेता की मौत का बदला लेने की योजना बना रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+