Umar Khalid No Bail: ‘जेल ही अब जिंदगी’, SC के फैसले के बाद बेचैन उमर खालिद, गर्लफ्रेंड से क्या बोला
Umar Khalid Bail: जेएनयू के पूर्व छात्र और 2020 में हुए दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से बेल नहीं मिली है। इस मामले में 5 अन्य आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दी है। सर्वोच्च अदालत ने उमर और शरजील इमाम के अपराध का स्तर अलग होने का तर्क देते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों के इस साल जेल से बाहर निकलने की उम्मीद भी कम है। इसके बाद दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
उमर खालिद की दोस्त बनज्योत्सना लाहिड़ी ने सोशल मीडिया पर उसके साथ हुई बातचीत की प्रतिक्रिया शेयर की है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के वक्त मौजूद उमर के पिता ने भी कोर्ट के फैसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। मीडिया के सवाल पूछने पर सिर्फ यही कहा कि सबको पता है क्या फैसला आया है।

Umar Khalid Bail: बेल नहीं मिलने से उमर खालिद निराश
बनज्योत्सना लाहिड़ी कोर्ट की हर सुनवाई के दौरान मौजूद रहती हैं। पिछले दिनों जब दंगा आरोपी उमर खालिद की बहन की शादी थी तो वह परिवार के सदस्यों के साथ वहां भी मौजूद थीं। अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर बनज्योत्सना ने फैसले के बाद उमर की प्रतिक्रिया शेयर की है। इसमें उसने लिखा कि जिनको बेल मिली, मैं उनके लिए खुश हूं। राहत की बात है। इसी पोस्ट में आगे लिखा, 'मैंने कहा कि कल तुमसे मुलाकात के लिए आऊंगी।' इसके जवाब में उमर ने कहा कि गुड, आ जाना, अब तो यही जिंदगी है।
Supreme Court ने दंगों में उमर के अपराध को बाकियों से ज्यादा माना
फैसले पर प्रतिक्रिया देखकर साफ लग रहा है कि बेल नहीं मिलने से उमर खालिद बुरी तरह से टूट गया है। बता दें कि कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जब तक प्रत्यक्षदर्शियों और संरक्षित गवाहों के बयान और गवाही नहीं होती है, बेल नहीं दी जा सकती। यह प्रक्रिया एक साल में पूरी करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में इस बात की उम्मीद कम है कि इस साल दंगों के दोनों मुख्य आरोपी जमानत पर बाहर आ सकेंगे। जस्टिस अरविंद कुमार और एन वी अंजारिया की बेंच ने दंगों में इनकी भूमिका को शरजील और उमर से कमतर माना है।
इस केस में 5 अन्य आरोपियों को कठोर शर्तों के साथ बेल दी गई है। गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम और शादाब अहमद को जमानत मिल गई है। ये पांचों भी पिछले पांच साल से ज्यादा वक्त से जेल में थे।












Click it and Unblock the Notifications