विपक्ष के पास नहीं था उम्मीदवार, बिहार की बेटी का दुरुपयोग- उमा भारती
उमा भारती बोली विपक्ष ने बिहार की बेटी का किया दुरउपयोग, मैं रामनाथ कोविंद का करती हूं स्वागत
लखनऊ। देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए सत्ता और विपक्ष दोनों ने ही अपना उम्मीदवार आगे कर दिया है। लेकिन यहां खास बात यह है कि दोनों ओर से एक दलित उम्मीदवार को आगे किया गया है, लिहाजा इस बार राष्ट्रपति का चुनाव दलित चुनाव भी बन गया है। एक तरफ जहां एनडीए ने रामनाथ कोविंद का नाम आगे किया है तो दूसरी तरफ विपक्ष ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का नाम आगे किया है।

लेकिन इन सबके बीच भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बयान दिया है कि बिहार की बेटी का दुरउपयोग किया गया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आखिरी समय तक विपक्ष के पास कोई उम्मीदवार नहीं था, ऐसे में अब मीरा कुमार को आगे किया गया है। उन्होंने रामनाथ कोविंद का समर्थन करते हुए कहा कि मैं उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत करती हूं।
इसे भी पढ़ें- खुद 'बैल' बनकर खेत जोतने में जुटा किसान परिवार, देखिए तस्वीर
उमा भारती ने कहा कि मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का समर्थन करती हूं, जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष ने बिहार की बेटी का दुरउपयोग किया है। गौरतलब है कि रामनाथ कोविंद आज लखनऊ में हैं और वह इस दौरान तमाम दलों से अपने लिए समर्थन की अपील करेंगे। वह तमाम भाजपा सहित हर दल के सांसदों, विधायकों से मुलाकात करेंगे, साथ ही उनसे खुद को वोट करने की भी अपील करेंगे। इस दौरान वह विपक्ष के नेता से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति का चुनाव 17 जुलाई को होना है, जबकि इसके परिणाम 20 जुलाई को घोषित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications