प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उमा भारती को दो बार क्यों डांटा?

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में उमा भारती के मंत्रालय में फेरबदल के बाद, जो अटकलें लगाई जा रही थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र उनके काम से खुश नहीं हैं, अब खुद बीजेपी सांसद उमा भारती ने इन बातों का खंडन करते हुए उनका पोर्टफोलियो बदले जाने की वजह बताई है। साथ ही उमा भारती ने कहा कि पिछले तीन साल में प्रधानमंत्री ने उन्हें दो बार डांटा भी, लेकिन काम की वजह से नहीं।

मोटापे की वजह से डांट पड़ी है उमा भारती के

मोटापे की वजह से डांट पड़ी है उमा भारती के

उमा भारती के अनुसार, प्रधानमंत्री ने उन्हें कभी भी काम के लिए फटकार नहीं लगाई, बल्कि तीन साल में दो बार जरूर डांट पड़ी है और इसकी वजह है उनका बढ़ता मोटापा। भारती ने इस बात का भी खंडन किया है कि पीएम मोदी उनके काम से संतुष्ट नहीं थे इसलिए उनका पोर्टफोलिया बदला गया। उमा भारती ने कहा, 'मेरा पोर्टफोलियो बदलने के लिए मैंने ही प्रधानमंत्री से अनुमति मांगी थी। नितिन गडकरी भी गंगा प्रोजेक्ट में मेरे साथ थे अगर हम असफल होते तो उनको गंगा स्वच्छता का विभाग नहीं मिलता'।

उमा भारती शुरू करेगी गंगा पदयात्रा

उमा भारती शुरू करेगी गंगा पदयात्रा

उमा भारती ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे गंगा पदयात्रा शुरू करने का अवसर दिया। उमा भारती की गंगा पदयात्रा अक्टूबर में शुरू होगी जो पूरे साल चलेगी। भारती के अनुसार, इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य गंगा को स्वच्छ बनाना और गांवों को खुले में शोच मुक्त करना हैं।

2018 तक गंगा को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य

2018 तक गंगा को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य

आपको बता दें कि 2018 तक गंगा को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए जल संसाधन मंत्रालय द्वारा 160 परियोजनाएं मंजूर की गई हैं, जिसकी कुल लागत 12,500 करोड़ रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+