उमा भारती को बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, लोकसभा चुनाव लड़ने से किया था इनकार

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रही उमा भारती को बड़ी जिम्मेदारी है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था। भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उमा भारती जी ने चुनाव ना लड़ने की इच्छा पार्टी के सामने रखी थी। वो संगठन में रहकर काम करना चाहती थी। इसलिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया है।

uma bharti appointed BJP national vice president says JP Nadda

गौरतलब है कि पार्टी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद शुक्रवार को ही खबर सामने आई थी कि उमा भारती इस बार चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्‍हों‍ने कहा था कि उनकी मई से 18 माह तक तीर्थयात्रा पर जाने की योजना है। इसके साथ ही उमा भारती ने इन खबरों को खारिज कर दिया था कि वह झांसी की जगह किसी और सुरक्षित सीट से लड़ना चाहती हैं।

उमा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा था कि उन्होंने साल 2016 में ही तय कर लिया था कि वह इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। उमा ने इसके साथ यह भी कहा कि वह 2024 का चुनाव लड़ेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी शानदार बहुमत' हासिल करेगी। वह पांच मई तक भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+