क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

तमिलनाडु की राज्यपाल बन सकती हैं उमा भारती

मिल रही जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कैबिनेट से उमा भारती के हटने के बाद उन्हें तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया जा सकता है।

Google Oneindia News

नई दिल्ली। मोदी मंत्रीमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी पूरी कर ली गई है। 3 सितबंर को मंत्रिमंडल विस्तार की सूचना है। इस मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मोदी कैबिनेट में शामिल कुछ मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वालों में केंद्रीय मंत्री उमा भारती का भी नाम शामिल है। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। इस इस्तीफे के बाद कयास लग रहे हैं कि आखिर उमा भारती को अगली जिम्मेदारी क्या दी जाएगी?

मंत्री पद से इस्तीफे के बाद तमिलनाडु की राज्यपाल बन सकती हैं उमा भारती

केंद्रीय कैबिनेट से उमा भारती का इस्तीफा

मिल रही जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कैबिनेट से उमा भारती के हटने के बाद उन्हें तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया जा सकता है। वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल चौधरी विद्यासागर राव ही तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। हालांकि राज्य में जिस तरह से सियासी घटनाक्रम गरमाया हुआ है। इसको लेकर माना जा रहा है कि मोदी सरकार प्रदेश में फुलटाइम राज्यपाल बनाने पर विचार कर रही है। ऐसी स्थिति में उमा भारती को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया जा सकता है।

दूसरी ओर केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफे के बाद उमा भारती से जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ना मैंने सवाल सुना है और ना सुनूंगी और ना जवाब दूंगी। फिलहाल पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेदारी देने की योजना बना ली है। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार से पहले संभावना है कि करीब 9 से 10 मंत्रियों का इस्तीफा केंद्रीय कैबिनेट से हो सकता है।

Comments
English summary
Uma Bharati are in the race of full time Goernor of TN?
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X