MP News: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मस्जिद का हिस्सा प्रभावित, कलेक्टर बोले- कोई जनहानि नहीं

उज्जैन में अधिकारियों ने बताया कि छत्री चौक के पास सड़क चौड़ीकरण से मस्जिद पर असर पड़ा है, लेकिन किसी को चोट नहीं आई है। प्रशासन नजर रख रहा है, शांति की अपील कर रहा है और अफवाहें न फैलाने की चेतावनी दे रहा है। यह भी कहा गया है कि जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है। इसी दौरान छतरी चौक स्थित मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि कार्रवाई के दौरान मस्जिद के कुछ हिस्से में क्षति हुई है, लेकिन इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Ujjain road widening affects mosque area

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि घटना में न तो कोई व्यक्ति घायल हुआ है और न ही कोई व्यक्ति कहीं फंसा हुआ है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक खबर पर ध्यान न दें।

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। उनके अनुसार, सभी धर्मों और समाजों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं और उनके साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से सभी पक्षों के साथ समन्वय और संवाद के जरिए स्थिति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

कलेक्टर ने उज्जैन के नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग केवल अधिकृत और विश्वसनीय स्रोतों से मिलने वाली जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा गलत खबर फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

SEO Headline

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+