'एक किलो वजन घटाओ,1000 करोड़ दूंगा', गडकरी ने दिया था चैलेंज, उज्जैन के MP अनिल फिरोजिया ने घटाया 32kg वजन
'एक किलो वजन घटाओ,1000 करोड़ दूंगा', गडकरी ने दिया था चैलेंज, उज्जैन के MP अनिल फिरोजिया ने घटाया 32kg वजन
Ujjain MP Anil Firojiya Weight Loss: उज्जैन के भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार अपने वजन घटाने की कहानी की वजह से सुर्खियों में हैं। उज्जैन के भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने कमाल कर दिखाया है, उन्होंने 32 किलो वजन घटाकर दिखा दिया है, चाह लो तो कुछ भी मुश्किल नहीं। अनिल फिरोजिया के वेट लूज करने के पीछे प्रेरित करने वाली कहानी है। असल में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद अनिल फिरोजिया को वजन घटाने की चुनौती दी थी। जिस चैलेंज को अनिल फिरोजिया ने एक्सेप्ट किया और करके दिखाया है।

नितिन गडकरी ने कहा था- एक किलो वजन घटाने पर 1000 करोड़ दूंगा...
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद अनिल फिरोजिया को कहा था, ''आप जितना वजन घटाएंगे, मैं आपको अपने मंत्रालय से आपके निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए फंड दूंगा। एक किलो वजन घटाने पर 1,000 करोड़ रुपये मैं दूंगा।'' नितिन गडकरी ने फरवरी 2022 में ये वादा मंच से किया था।

'मैं 135 किलो से ज्यादा था...'
नितिन गडकरी ने उज्जैन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा था, ''मैंने फिरोजिया जी को फंड आवंटित करने के लिए शर्त रखी थी। कभी मेरा वजन फिरोजिया जी ज्यादा था, 135 किलो था। लेकिन अब मेरा वजन 93 किलो है। मैंने उन्हें अपनी पुरानी तस्वीर दिखाई। उस फोटो में मुझे पहचानना मुश्किल है। मैं उन्हें हर किलो वजन के लिए 1000 करोड़ रुपये आवंटित करूंगा।"

मैंने चैलेंज एक्सेप्ट किया और 32 किलो वजन घटाया...'
मध्य प्रदेश के भाजपा सांसद ने अब लगभग 32 किलोग्राम वजन कम किया है। अनिल फिरोजिया ने कहा, ''केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दिए चैलेंज के बाद, मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास के लिए पहले 15 किलो वजन कम किया। उसके बाद फिर से मैंने उनका चैलेंज एक्सेप्ट किया और 32 किलो वजन कम किया है।''

'अगर मेरे वेट लूज से विकास होता है तो मैं ऐसा करता रहूंगा..'
भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा, "अगर वजन घटाने से उज्जैन के लिए अधिक विकास फंड और बजट आवंटन आता है, तो मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए अपनी फिटनेस रूटीन को
जारी रखूंगा और वजन घटाता रहूंगा।''

'2,300 करोड़ रुपये फंड दिए गडकरी ने...'
भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि उन्होंने 14 अक्टूबर 2022 को नितिन गडकरी से मुलाकात की और केंद्रीय मंत्री ने उनके वजन घटाने की बात सुनकर उज्जैन के विकास कार्यों के लिए 2,300 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। फिरोजिया ने कहा, "मैंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उन्हें बताया कि मैंने इतना वजन कम कर लिया है। वह इसके बारे में जानकर बहुत खुश हुए। जैसा कि उन्होंने वादा किया था। उन्होंने क्षेत्र के लिए 2,300 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी दी है।"

अनिल फिरोजिया ने बताया क्या है वर्कआउट रूटीन
उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने डेली वर्कआउट रूटीन और डाइट के बारे में जानकारी दी। अनिल फिरोजिया ने कहा, ''मैं सुबह 5.30 बजे उठता हूं और मॉर्निंग वॉक के लिए जाता हूं। उसी दौरान मैं रनिंग, वर्काआउट और योग भी करता हूं।''

क्या डाइट लेते हैं सांसद अनिल फिरोजिया
डाइट के बारे में अनिल फिरोजिया ने कहा, "मैं एक आयुर्वेदिक डाइट चार्ट का पालन करता हूं। मैं हल्का नाश्ता लेता हूं। दोपहर और रात के खाने के लिए, मैं सलाद, एक कटोरी हरी सब्जियां लेता हूं। इसके साथ मैं मोटे अनाज से बना एक रोटी खाता हूं। कभी-कभी मैं बीच में गाजर का सूप या ड्राई फ्रूट्स लेता हूं।"
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications