क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

एमएस धोनी की आधारकार्ड जानकारी लीक करने वाली कंपनी 10 साल के लिए हुई बैन

भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की निजी जानकारी को सोशल मीडिया साइट पर लीक करने वाली आधार कार्ड कंपनी को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

By Sachin Yadav
Google Oneindia News

नई दिल्‍ली। भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की निजी जानकारी को सोशल मीडिया साइट पर लीक करने वाली आधार कार्ड कंपनी को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

एमएस धोनी की आधारकार्ड जानकारी लीक करने वाली कंपनी 10 साल के लिए हुई बैन

आपको बताते चले कि आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर धोनी की निजी जानकारी को लीक कर दिया था। एजेंसी की ओर से 'फैन मोमेंट' के तौर पर किए गए ट्वीट के साथ धोनी की तस्वीर भी शेयर की गई थी। जानकारी लीक होने पर क्रिकेटर की पत्नी साक्षी धोनी ने ट्वीट करके केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और सीएससी से इसकी शिकायत की।

धोनी की पत्‍नी ने उठाए थे सवाल ?

साक्षी धोनी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और शिकायत की। उन्होंने लिखा, '@rsprasad @CSCegov क्या किसी तरह से प्राइवेसी बची है? आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां तक की एप्लिकेशन तक सार्वजनिक कर दिया गया है।' इसके जवाब में रविशंकर प्रसाद ने लिखा, '@SaakshiSRawat यह सार्वजनिक संपत्ति नहीं है। क्या इस ट्वीट में कोई निजी जानकारी शेयर की गई है?'

केंद्रीय मंत्री ने कहा था होगी कार्रवाई

केंद्रीय मंत्री के सवाल पर साक्षी धोनी ने एक बार फिर जवाब दिया और लिखा, 'सर, एप्लिकेशन फॉर्म में लिखी गई निजी जानकारी लीक की गई है।' इस पर रविशंकर प्रसाद ने एक बार फिर ट्वीट किया और लिखा, 'मेरी जानकारी में यह मामला लाने का शुक्रिया। किसी की निजी जानकारी शेयर करना गैरकानूनी है। इस मामले में जरूरी कार्रवाई होगी।' केंद्रीय मंत्री के जवाब पर साक्षी धोनी ने उन्हें धन्यवाद कहा लेकिन तब तक मामला ट्विटर यूजर्स और धोनी के फैंस तक पहुंच चुका था।

ट्विटर यूजर ने उठाया सवाल एक यूजर ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए लिखा और सवाल भी उठाया कि केंद्रीय मंत्री किस आधार पर ये कह रहे हैं कि उन्हें इस बात की जानकारी पहले नहीं थी, जबकि ट्वीट देखकर साफ होता है कि रविशंकर प्रसाद ने एजेंसी की ओर से किए गए ट्वीट को लाइक किया है।

बता दें कि यह पूरा घटनाक्रम सीएई के एक ट्वीट के बाद हुआ जिसमें धोनी की तस्वीर के साथ फैन मोमेंट शेयर किया गया था। ट्वीट में लिखा था, 'क्रिकेटर महेंद्र धोनी और उनके परिवार ने VLE मारिया फारुकी के रांची स्थित CSE से अपना आधार अपडेट कराया है।' इस ट्वीट में केंद्रीय मंत्री को भी टैग किया गया था। हालांकि विवाद बढ़ा तो ट्वीट डिलीट कर दिया गया।

Comments
English summary
UIDAI blacklists agency that leaked Aadhaar number of cricketer M S Dhoni for 10 years
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X