UGC के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैकर्स ने किया हैक

नई दिल्ली, 10 अप्रैल। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया है। हैकर्स ने यूजीसी के ट्विटर हैंडल को हैक करके इसकी डिस्प्ले पिक्चर को बदल दिया। हैकर्स ने ट्विटर हैंडल के इंफो में लिखा, फुल टाइम एनएफटी डिजाइन, क्रिप्टो 2016। इसके साथ ही एक ट्वीट किया गया, जिसे पिन करते हुए लिखा गया बीन्ज ऑफिशिय़ल कलेक्शन के जश्न में हमने सभी के लिए एक एयरड्राप एक्टिव एनफटी को अगले 24 घंटे के लिए खोल दिया है।

ugc

Recommended Video

    Twitter Account Hack: UP CMO, IMD और UGC के Twitter किसने किए हैक | वनइंडिया हिंदी

    यूजीसी के ट्विटर हैंडल को हैक करने वाले हैकर ने प्रोफाइल पिक से लेकर ,बायो, कवर फोटो तक को बदल दिया। इसके साथ ही एक ट्वीट करके कई लोगों को टैग किया गया है। गौर करने वाली बात है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी सरकारी संस्थान के सोशल मीडिया हैंडल या वेबसाइट को हैकर्स ने हैक किया है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले हैकर्स ने मौसम विभाग के ट्विटर हैंडल को करीब 2 घंटे से ज्यादा समय तक के लिए हैक कर लिया था।

    इससे पहले हैकर्स ने यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय का हैंडल हैक किया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हैकर्स क खिलाफ केस दर्ज किया था। यह केस अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है ट्विटर हैंडल को हैक करने के पीछे किसका हाथ है। शुक्रवार रात तकरीबन 12.30 बजे ट्विटर हैंडल को हैक किया गया था, जिसके बाद कुछ ट्वीट भी पोस्ट किए गए थे, लेकिन बाद में उसे डिलीट करके अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+