UGC CUET-PG की परीक्षा जून, 2023 में, आवेदन की प्रक्रिया मार्च से शुरू होगी
राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालयों में एमए वाले कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा- यूजीसी सीयूईटी पीजी जून 2023 में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए आवेदन मार्च से शुरू होगा।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कहा है कि पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा- सेंट्रल यूनिवर्सिटी इंट्रेस टेस्ट (CUET-PG) एक जून से दस जून, 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा। यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि मार्च, 2023 के बीच से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

Recommended Video
राष्ट्रीय राजधानी के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व वाइस चांसलर रह चुके प्रो. एम जगदीश कुमार ने कुछ दिनों पहले आंध्र प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था, जुलाई 2023 में राष्ट्रीय डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी, जिसके तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।
बकौल प्रोफेसर कुमार, नई शिक्षा नीति के अनुसार, 4 वर्षीय स्नातक और एकीकृत डिग्री कोर्स में पढ़ाई के बाद न्यूनतम 75% अंक हासिल करने वाले छात्र सीधा पीएचडी में प्रवेश ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications