Udit Raj ने राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर दिया विवादित बयान, संबित पात्रा ने कांग्रेस को बताया दलित विरोधी
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर। Udit Raj controversial tweet on President Draupadi Murmu: कांग्रेस नेता डॉक्टर उदित राज ने जिस तरह से देश की राष्ट्रपति को लेकर ट्वीट किया उसपर भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने तीखा हमला बोला है। संबित पात्रा ने उदित राज की आलोचना करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के लिए जिस तरह के शब्दों का कांग्रेस नेता ने इस्तेमाल किया है वह चिंताजनक है। ऐसा पहली बार नहीं है जब इन लोगों ने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है। इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इसी तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया था। इन लोगों का इस तरह का बयान दर्शाता है कि ये लोग दलित विरोधी हैं।
Recommended Video

बता दें कि कांग्रेस नेता डॉक्टर उदित राज ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70 फीसदी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिए तो पता लगेगा। हालांकि जिस तरह से द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए बयान पर विवाद हुआ उसके बाद उदिय राज ने सफाई दी है और उन्होंने कहा कि मेरा बयान कांग्रेस पार्टी का नहीं बल्कि मेरा है।
महिला आयोग ने भेजा नोटिस
वहीं उदित राज के ट्वीट का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरमैन रेखा शर्मा ने कहा कि देश की सर्वोच्च महिला जो अपनी कड़ी मेहनत के बल पर उस पद पर पहुंची हैं, उनके खिलाफ यह आपत्तिजनक टिप्पणी है। डॉक्टर उदित राज को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। महिला आयोग इस बाबत उदित राज को नोटिस भेज रही है।

अपने ट्वीट पर सफाई देते हुए उदित राज ने लिखा, द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपती के तौर पर पूरा सम्मान है। वो दलित - आदिवासी की प्रतिनिधि भी हैं और इन्हे आधिकार है अपने हिस्से का सवाल करना। इसे राष्ट्रपती पद से न जोड़ा जाए। एक और ट्वीट करके उदित राज ने लिखा, मेरा बयान द्रोपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नही है।मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदीवासी के नाम से।राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपती हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।
बता दें कि उदित राज राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिस तरह से राहुल गांधी ने बारिश के बीच भाषण दिया और उनकी तस्वीर वायरल हुई उसपर उन्होंने कहा राहुल गांधी जी ने पीएम और अध्यक्ष का पद छोड़ा। मूसलाधार वर्षा में मैसूर में भाषण दिया क्योंकि जनता भी भीग रही थी। देश के लोग जागो, पदयात्रा तुम्हारे दुखों के निवारण के लिए की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications