उदयनिधि स्टालिन बने डिप्टी सीएम, कैबिनेट में 4 नए मंत्रियों की एंट्री, वी सेंथिल बालाजी भी शामिल
तमिलनाडु में एमके स्टालिन सरकार के कैबिनेट में बड़े बदलाव के साथ चार नए मंत्रियों ने पद की शपथ ली। कैबिनेट विस्तार के साथ उदयनिधि स्टालिन को डिप्टी सीएम बनाया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने रविवार को चारों नए मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एमके स्टालिन के कैबिनेट में वी सेंथिल बालीजी को भी जगह दी गई है।
तमिलनाडु में ये दूसरा मौका है जब पिता सीएम के पद पर रहते बेटा डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। इससे पहले 2009-11 में मौजूदा सीएम एमके स्टालिन डिप्टी सीएम रहे थे। तब उनके पिता एम करुणानिधि मुख्यमंत्री थे।

सीएम स्टालिन के मंत्रिमंडल में ये नए मंत्री शामिल
एमके स्टालिन सरकार में बड़े बदलाव के साथ विस्तार के तहत आर राजेंद्रन, वी सेंथिल बालाजी, डॉ. चेझियान और एसएम नसर को मंत्रिमडंल में जगह दी है। सभी नए मंत्रियों को रविवार को राज्यपाल आरएन रवि ने शपथ दिलाई।
किन्हें मिला कौन सा विभाग?
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की सिफारिश पर, राज्यपाल आरएन रवि ने नए शामिल मंत्रियों वी सेंथिलबालाजी, डॉ गोवी चेझियान, आर राजेंद्रन और एसएम नासर को आवंटित विभागों को मंजूरी दे दी है।
करुणानिधि परिवार के तीसरी पीढ़ी के नेता उदयनिधि
उदयनिधि स्टालिन अपने परिवार में अपने दादा और डीएमके के दिग्गज नेता एम करुणानिधि और अपने पिता एमके स्टालिन के बाद तमिलनाडु सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका पाने वाले तीसरी पीढ़ी के नेता हैं।
उदयनिधि स्टालिन को क्यों नहीं दिलाई गई शपथ?
तमिलनाडु में इस कैबिनेट फेरबदल के साथ ही एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बने हैं। 46 वर्षीय नेता ने आज के कार्यक्रम में शपथ नहीं ली क्योंकि राज्य सरकार में नंबर 2 के पद पर पदोन्नत होने से पहले वह मंत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications