'सनातन धर्म के खिलाफ बोलना जारी रखूंगा', सियासी भूचाल पर बोले उदयनिधि स्टालिन
डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने सोमवार को अपने सनातन धर्म वाले बयान को बार-बार दोहराने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मैंने जो भी कहा, वही बात बार-बार दोहराऊंगा।
'सनातन धर्म' पर दिए अपने बयान के कारण सुर्खियों पर छाए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने सोमवार को इसे जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि परसों मैंने एक समारोह में इसके (सनातन धर्म) बारे में बात की थी। मैंने जो भी कहा, वही बात बार-बार दोहराऊंगा...मैंने सभी धर्मों को शामिल किया, सिर्फ हिंदुओं को नहीं...मैंने जातिगत मतभेदों की निंदा करते हुए बोला, बस इतना ही।
आपको बता दें कि उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान से सियासी भूचाल मचा है। गैर बीजेपी दलों के गठबंधन इंडिया के भी अलग-अलग सुर सुनाई देने लगे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता कर्ण सिंह ने भी स्टालिन के बयान की निंदा की है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही कहा कि यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। क्या था वो स्टालिन का बयान?

Thoothukudi, Tamil Nadu | Tamil Nadu Minister Udhayanidhi Stalin says, “Day before yesterday I spoke at a function about it (Sanatana Dharma). Whatever I said, I'll repeat the same thing again and again...I included all the religions and not just Hindus...I spoke condemning the… pic.twitter.com/kpY13KBIZd
— ANI (@ANI) September 4, 2023
दरअसल, तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने एक कार्यक्रम में आरोप लगाया कि सनातन धर्म समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। उन्होंने यह तक बोल दिया कि इसे खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया, डेंगू वायरस से होने वाले बुखार और मच्छर से की। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं बल्कि उन्हें नष्ट कर देना चाहिए।
उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर तमात राजनीतिक दलों ने आलोचना की। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता कर्ण सिंह ने भी इसकी निंदा की है।












Click it and Unblock the Notifications