नवनिर्माण सेना प्रमुख राजठाकरे की बेटी सड़क हादसे में घायल, चेहरे पर आईं गंभीर चोटें
नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे की बेटी उर्वशी स्कूटी चलाने के दौरान घायल हो गईं। मुम्बई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती उर्वशी के एक पांव बुरी तरह जख्मी हो गया है। इतना ही नहीं स्कूटी से गिरने के चलते उनका चेहरा पर भी काफी चोटें आईं। जिसके चलते डाक्टर को उर्वशी के चेहरे पर टांके लगाने पडे़। राज ठाकरे ने बेटी की चोट के कारण अपने आगामी तीन दिनों के दौरों को रद्द कर दिया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी भतीजी का हाल चाल लेने हिंदुजा अस्पताल पहुंचे। उद्धव करीब 45 मिनट तक अस्पताल में रहे।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार शाम करीब साढ़ें चार बजे की है। दक्षिण मुंबई इलाके में उर्वशी अपने दोस्तों के साथ थीं। इसी दौरान उनकी एक दोस्त ने उन्हें स्कूटी पर घुमाने की बात कही। महालक्ष्मी जंक्शन के पास स्कूटी का पहिया फिसल गया। पिछली सीट पर बैठी उर्वशी गिर गईं। उन्हें तुरंत जसलोक अस्पताल ले जाया गया और तड़के ही राज ने उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भरती करवाया।
राज ठाकरे तीन दिनों के दौरे पर कल्याम-दोंबिवली जाने वाले थे। यहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम था। गौरतलब है कि हालिया विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी को करारा झटका लगा है। उनकी पार्टी एमएनएस सिर्फ एक सीट जीतने में कामयाब रही।












Click it and Unblock the Notifications