BJP गठबंधन तोड़े तो हम दिखाएंगे क्या है 'सर्जिकल स्ट्राइक' : शिवसेना

नई दिल्ली। शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकने ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बीजेपी संग गठबंधन तोड़ने की चुनौती दी है।

uddhav thackrey dares bjp for surgical strike in dussehra rally

बीजेपी को दी चेतावनी

दशहरा पर एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने बीजेपी के लिए चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बीजेपी शिवसेना के साथ निकाय चुनावों में गठबंधन तोड़े तो फिर हम दिखाएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होता है।

गठबंधन तोड़ने की दी चुनौती

ठाकरे ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि बीजेपी में हिम्मत हो तो वह जिला परिषद, थाणे महानगरपालिका और बीएमसी चुनाव में गठबंधन तोड़कर दिखाए।

सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना और पीएम का बधाई

हालांकि, रैली के उद्बोधन में उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ऐसी पहली पार्टी थी जिसने कि पाकिस्तानी कलाकारों व लेखकों का विरोध किया था। उन्होंने कहा​ कि भारत सरकार को एक बार में तय कर लेना चाहिए कि उसे पाकिस्तान के साथ कैसे संबंध रखने हैं।

शिवसेना नहीं है मुस्लिम विरोधी पार्टी

शिवसेना को मुस्लिम विरोधी पार्टी के तौर पर माना जाता है। इस बारे में उद्धव ठाकरे ने साफ किया कि वह मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है बल्कि जो लोग भारत में रहकर पाकिस्तान का समर्थन करते हैं, शिवसेना उनके खिलाफ है। अभी बीजेपी और शिवसेना एक साथ हैं लेकिन दोनों पार्टियों के संबंध अच्छे नहीं माने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+