विदर्भ को अलग करना मां-बच्चे को अलग करने जैसा
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य से विदर्भ को अलग करना एक मां से उसके बच्चे को अलग करने जैसा है। यह बात शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कही है। भाजपा सरकार पर अप्रत्यक्ष वार करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र राज्य से विदर्भ को अलग करने नहीं किया जा सकता। उन्होंने विदर्भ पर भाजपा के रुख को रक्षक के भक्षक बनने जैसा बताया।

उद्धव ठाकरे ने भाजपा को याद दिलाया कि आपको विदर्भ में काफी वोट मिले हैं। जो अलग राज्य के लिए नहीं है। बल्कि विकास के लिए हैं।
शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना में छपे एक संपादरकीय में कहा कि भाजपा ने हाल ही सम्पन्न विधानसभा चुनाव में विदर्भ क्षेत्र में उल्लेखनीय जीत दर्ज की है। लेकिन उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि यह जनादेश उन्हें महाराष्ट्र को विभाजित करने के लिेए मिला है।
उन्होंने कहा कि अगर विदर्भ को महाराष्ट्र राज्य से अलग किया तो समझ लेना कि एक मां से बच्चे को अलग किया जा रहा है।
जब कोई मुख्यमंत्री विदर्भ से है और वही महाराष्ट्र राज्य से विदर्भ को अलग करने की बात करे तो यह बात ऐसी ही है जैसे कोई रक्षक भक्षक बन गया हो।
मुखपत्र में शिवसेना ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद नागपुर के अपने पहले दौरे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा था कि सही समय आने पर विदर्भ का गठन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications