मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने की महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात
Recommended Video
मुंबई। शिवसेना प्रमुख और महा विकास अघाड़ी (एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना गठबंधन) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की है। बता दें देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से मंगलवार को इस्तीफा दिए जाने के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन सरकार का रास्ता साफ हो गया है।

तीनों दलों ने महाराष्ट्र में सरकार गठन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महाराष्ट्र में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस ने उस वक्त इस्तीफा दे दिया, जब सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार शाम 5 बजे बहुमत साबित करने को कहा था।
भाजपा-एनसीपी (अजित पवार) गठबंधन सरकार को दूसरा झटका उस वक्त लगा जब उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि कुछ घंटों पुरानी महाराष्ट्र सरकार का गिरना अब तय हो चुका है, लेकिन नई सरकार में अजित पवार की क्या भूमिका होगी, ये पता चलने में अभी वक्त लगेगा।
गौरतलब है कि देवेंद्र फडणवीस ने 23 नवंबर को सुबह करीब सात बजे महाराष्ट्र के दूसरे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। जिसका सभी विपक्षी दलों ने काफी विरोध किया है। वहीं सरकार बनाने के लिए तीनों विपक्षी दलों एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications