उद्धव ठाकरे ने PM मोदी को फोन करके शपथ ग्रहण में आने का दिया न्योता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे को फोन पर बधाई दी है। वहीं उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी शपथ समारोह में आने का न्योता दिया है। उद्धव ठाकरे गुरुवार को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके शपथ समारोह में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई पार्टियों के नेता शामिल होने वाले हैं।

उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है। उद्धव ठाकरे ने खुद पीएम मोदी को फोन भी किया और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। हालांकि पीएम मोदी ने आने में असमर्थता जताते हुए फोन पर ही उद्धव ठाकरे को नई पारी की शुभकामनाएं दीं। सूत्रों के मुताबिक पीएम ने उद्धव से कहा कि महाराष्ट्र के विकास के लिए केंद्र की ओर से पूरी सहायता दी जाएगी।
इससे पहले आदित्य ठाकरे, अपने पिता उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता देने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को न्योता देने के लिए 10 जनपथ, दिल्ली पहुंचे। वहीं महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे उद्धव ठाकरे ने खुद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को फोन कर कार्यक्रम में आने का न्योता दिया है। इसके अलावा खुद आदित्य ठाकरे मनमोहन सिंह के आवासा पर पहुंचे और उन्हें आमंत्रित किया।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास से बाहर निकले शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने सोनिया गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात की क्योंकि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद आवश्यक है। अब हम मुंबई लौट रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार को महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण करेंगे। वह मनोहर जोशी और नारायण राणे के बाद इस पद पर काबिज होने वाले शिवसेना के तीसरे नेता हैं। उधर सेना भवन के पास ऐसे पोस्टर देखे गए जिसमें बाल ठाकरे और इंदिरा गांधी की तस्वीर है। पोस्टर में लिखा है, 'बाला साहेब ठाकरे का सपना पूरा, मुख्यमंत्री शिवसेना से।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications