संजय राउत की गिरफ्तारी की आशंका, ED की कार्रवाई पर बोले उद्धव ठाकरे
शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किया जा सकता है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने ईडी का इस्तेमाल कर साजिश रचने का आरोप लगाया है। uddhav thackeray ed sanjay raut arrest patra chawl case
मुंबई, 31 जुलाई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संजय राउत की गिरफ्तारी की आशंका जाहिर की है। उन्होंने पात्रा चॉल मामले में संजय राउत के घर पर ईडी अधिकारियों के छापेमारी के बाद कहा, यह साजिश बेशर्म है। आवाजों को दबाने की कोशिश हो रही है। उद्धव ठाकरे ने कहा, "संजय राउत को आज गिरफ्तार किया जा सकता है। यह साजिश बेशर्म है। यह आवाजों का गला घोंटना है।"

Recommended Video
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउत की भूमिका !
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान से पहले ईडी अधिकारियों की एक टीम रविवार सुबह शिवसेना सांसद संजय राउत के मुंबई स्थित आवास पर पहुंची। ईडी मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास से जुड़ी कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउत की भूमिका की जांच कर रही है।
धमकियों और डर के कारण लोग 'वहां' जा रहे !
पात्रा चॉल मामले की जांच के बीच उद्धव ठाकरे ने अपनी पहले रिएक्शन में कहा, "लोग डर और धमकियों से 'वहां' जा रहे हैं। वे हिंदुओं को बांटना चाहते हैं ताकि मराठी और हिंदुओं को बचाने के लिए कोई पार्टी न बचे।" उद्धव ठाकरे के इस बयान को बिना नाम लिए भाजपा पर हमला बताया जा रहा है।
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, राउत ही बता सकते हैं ED ऐसा क्यों कर रही
संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई के बीच एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा, कई लोगों को ईडी का नोटिस मिला है। जांच एजेंसियां, चाहे वह ईडी हो, सीबीआई हो, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट हो या राज्य की एजेंसियां, शिकायत मिलने पर सभी एजेंसियां जांच करती हैं। संजय राउत के मामले में यह बार-बार हो रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है, इसके पीछे का सही कारण वही बता सकते हैं। बता दें कि पवार शिवसेना-कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की संयुक्त महाविकास अघाड़ी सरकार में डिप्टी सीएम रहे थे।
Many people have received ED notices. Investigative agencies, be it ED, CBI, IT or state agencies, all of them conduct investigations when they receive complaints. In Sanjay Rauts case its happening repeatedly so only he can tell the exact reason behind it:NCP leader Ajit Pawar pic.twitter.com/Yi8s8QvZgA
— ANI (@ANI) July 31, 2022
संजय राउत ईडी के समन पर नहीं पहुंचे
बता दें कि संजय राउत के परिसर पर छापेमारी से पहले केंद्रीय जांच एजेंसी- प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी संजय राउत की पत्नी वर्षा और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। राउत दो बार ईडी के समन पर पेश नहीं हुए। उन्होंने कहा था कि मौजूदा संसद सत्र के कारण वह 7 अगस्त के बाद ही पेश हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications