नाराज होकर घर छोड़कर गई पत्नी, तो पति ने डेटोनेटर से खुद को उड़ाया
राजस्थान के उदयपुर में एक पति ने पत्नी के नाराज होकर कहीं चले जाने के बाद खुद को डेटोनेटर से उड़ा लिया। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिससे पत्नी नाराज हो गई और उसे छोड़कर चली गई।
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में एक पति ने पत्नी के नाराज होकर कहीं चले जाने के बाद खुद को डेटोनेटर से उड़ा लिया। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिससे पत्नी नाराज हो गई और उसे छोड़कर चली गई। इससे आहत पति ने खुद को डेटोनेटर से उड़ा लिया। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।

उदयपुर में विनोद मीणा नाम के पति ने खुद को डेटोनेटर से उड़ा लिया। 30 वर्षीय विनोद की पत्नी हेमलता से एक दिन तीखी बहस हुई। लगभग 5 दिन पहले वो उसे छोड़कर कहीं चली गई, जिससे विनोद काफी गुस्से में था। विनोद ने अपनी पत्नी को ढूंढने की काफी कोशिश भी की लेकिन वो कहीं नहीं मिली। जब उसकी पत्नी उसे कहीं नहीं मिली तो वो घर आया और पेट पर डेटोनेटर बांधकर आग लगा ली। डेटोनेटक फटने के साथ ही उसके शरीर के भी चिथड़े उड़ गए।
गोवर्धव विलास के सीओ भवानी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी तलाशी जा रही है। पुलिस को एक सीसीटीव फुटेज में विनोद पेट पर डेटोनेटर बांधता भी दिखा है। विनोद डेटोनेटर बांधने के बाद तुरंत भाग पड़ता है, जिससे धमाका कैमरे में कैद नहीं हो पाता। पुलिस ने बताया कि विनोद माइंस में पत्थर तोड़ने का काम करता है और वहीं से वो डेटोनेटर घर लेकर आया था।
Udaipur: Bhawani Singh, CO, Govardhan Vilas says, "A man blew himself up using a detonator after his wife left him following an argument between the two. FSL team is conducting investigation and post-mortem of the body is being done." #Rajasthan (15.07.18) pic.twitter.com/6vDtHRRANp
— ANI (@ANI) July 16, 2018
ये भी पढ़ें: संदिग्ध परिस्थितियों में लुफ्थांसा एयरलाइन्स की एयर होस्टेस की मौत, पति ने कहा- छत से कूदकर की खुदकुशी












Click it and Unblock the Notifications