Uber ने फ्लाइंग कैब्स के लिए चुने भारत समेत 5 देश, इन शहरों में शुरू हो सकती है सेवा
नई दिल्ली। दिल्ली समेत देश के व्यस्त शहरों में अकसर लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। चाहे ऑफिस जा रहे हों या फिर कहीं और, जाम की वजह से उनकी परेशानी जरूर बढ़ जाती है। हालांकि जल्द ही आपको इससे निजात मिलने की संभावना है। दरअसल ऐप बेस्ड कैब सर्विस प्रोवाइडर उबर अगले पांच साल में फ्लाइंग कैब्स यानी उड़ने वाली कैब की शुरूआत कर सकता है। इन फ्लाइंग कैब्स की सर्विस शुरू होने के बाद आपको महज चंद मिनटों में बिना जाम की समस्या के एक जगह से दूसरी जगह जाना आसान हो जाएगा। इस बात की जानकारी उबर की फ्लाइंग टैक्सी यूनिट उबर एलिवेट ने दी है।

5 साल में शुरू हो सकती है 'उबर एयर सिटी' सेवा
टोक्यों में उबर एलिवेट एशिया पैसिफिक एक्सपो में कंपनी ने बताया कि अगले पांच साल के भीतर पहले इंटरनेशनल 'उबर एयर सिटी' के लिए पांच देशों का चुनाव कर लिया गया है। इनमें भारत के साथ-साथ जापान, आस्ट्रेलिया, ब्राजील और फ्रांस के नाम शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि पहले अमेरिका के डलास और लॉस एंजिल्स में ये सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके बाद तीसरा शहर इन पांचों देशों में से कोई एक हो सकता है।

दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में शुरू हो सकती है सेवा
कंपनी की ओर से जारी बयान बताया गया कि भारत में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू बेहद व्यस्त शहर हैं। अकसर यहां लोगों को कुछ किलोमीटर जाने में कई घंटे का समय लग जाता है। उबर एयर की योजना ऐसे ही शहर में फ्लाइंग कैब्स की सुविधा देने पर विचार कर रही है। कंपनी सभी संभावित देशों में सभी मुद्दों पर चर्चा के बाद अगले 6 महीने में उबर एयर इंटरनेशनल सिटी की घोषणा कर देगी।

उबर एलिवेट ने दी कार्यक्रम की जानकारी
कंपनी की योजना दुनियाभर में अर्बन एरियल राइडशेयरिंग बनाने की है। जिससे अगले पांच साल में जिन शहरों में ये योजना लॉन्च होगी वहां के उबर कस्टमर केवल एक क्लिक में अपनी फ्लाइंग कैब बुक कर सकेंगे। उबर ईट्स के लिए ड्रोन डिलीवरी में भी कंपनी इसका इस्तेमाल करेगी।

भारत के साथ-साथ जापान, आस्ट्रेलिया, ब्राजील और फ्रांस के नाम शामिल
उबर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमारी कोशिश यही है कि हम कम रेट में लोगों को ये सर्विस प्रदान करें। कंपनी अपनी योजना के लिए भारत के उन रेग्युलेटर्स से भी बात कर रही है, जिनके अप्रूवल की जरूरत एयर टैक्सी और ड्रोन डिलीवरी सर्विस को लॉन्च करते समय पड़ेगी। कंपनी की ओर से बताया गया कि फ्लाइंग कैब्स के लिए कई एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी से पार्टनरशिप की योजना बनाई है।
देखिए वीडियो
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications