चैट में लड़की से Uber कैब ड्राइवर ने कही ऐसी बात, खुद ने ही कर दी राइड कैंसिल, मैसेज Viral
सोशल मीडिया पर कैब ड्राइवर और यूजर की चैट वायरल हो रही है, जिसमें Uber कैब बुक करने के बाद मैसेज में ऐसी बात कह देता है, जिसके बाद खुद महिला राइड कैंसिल कर देती है।

Bengaluru Uber Driver Cancel Ride: ऑनलाइन के इस जमाने में लाइफ काफी आसान हो गई है। खाने से लेकर कैब तक सब एक फोन पर घर के दरवाजे पर आ जाती है, लेकिन कभी-कभी कैब बुक करने के बाद यूजर्स को परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। जैसे कैब टाइम पर नहीं आती या फिर ड्राइवर राइड कैसिंल कर देता है। या फिर फोन करने के बाद ड्राइवर पूछता है कि कहां जाना है, पेमेंट कैसे करोगे वगैरह-वगैरह। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही किस्सा सामने आया है, जब एक महिला ने Uber कैब बुक की और ड्राइवर ने चैट में ऐसी बात कह दी, जिसके बाद राइड कैंसिल करनी पड़ी।

कैब ड्राइवर ने लड़की को किया मैसेज
दरअसल, अक्सर देखा जाता है कि ऑनलाइन कैब बुकिंग ऐप के गाड़ी बुक करने के बाद कई बार ड्राइवर का काफी इंतजार करना पड़ता है। जिसके चलते यूजर्स को काफी परेशान होना पड़ता है। ऐसे में या तो टेक्स्ट मैसेज या फिर फोन कॉल के जरिए ड्राइवर से संपर्क करते हैं। हालांकि कभी-कभी इंतजार और कॉल करने के बाद भी ड्राइवर राइड कैंसिल कर देते हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक कैब ड्राइवर और कस्टमर की चैट वायरल हो रही है, जिसमें उसमें राइड कैंसिल करने के लिए बड़े ही ईमानदारी से जवाब दिया।

'राइड कैंसिल कर दीजिए, मुझे...'
ट्विटर पर @ashimhta नाम की यूजर ने उबर कैब ड्राइवर और खुद की चैट का एक स्कीनशॉट शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु (Bengaluru) में आशी ने एक राइड बुक की, ऐसे में राइड लेने के बाद ड्राइवर ने उसे चैट बॉक्स में कैंसिल करने के लिए कहा। ड्राइवर ने लिखा कि राइड को कैंसिल कर दीजिए, मुझे नींद आ रही है।" इस पर यूजर ने बस 'ओके' कहकर जवाब दिया।

ड्राइवर की ईमानदारी आई लोगों को पसंद
ट्विटर यूजर ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "एक दिन की व्यस्तता के बाद @peakbengaluru में थक गई हूं।" शेयर किए जाने के बाद से पोस्ट को 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और साढ़े चार हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं लोगों के भी धड़ाधड़ रिएक्शन मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कम से कम यह आदमी ईमानदार था।












Click it and Unblock the Notifications