UAE Lottery: पहले ही टिकट में करोड़पति बना प्रवासी भारतीय, बस एक टिकट ने बदल दी किस्मत!
UAE Lottery: यूएई में लॉटरी पर दांव लगाने वालों की एक बड़ी संख्या है। लॉटरी और जैकपॉट प्रतियोगिताओं का आयोजन सरकारी स्तर पर भी होता है। 25 फरवरी को आए यूएई की आधिकारिक राष्ट्रीय लॉटरी (The UAE Lottery) ने नए 5 मिलियन दिरहम (करीब 11.35 करोड़ रुपये) के सेकंड प्राइज विजेता की घोषणा की है। इस बार किस्मत एक भारतीय प्रवासी पर मेहरबानी हुई है। खास बात यह है कि अपने पहले ही प्रयास में वह करोड़पति बन गए हैं।
विजेता का नाम मुरुगनंतन गोविंथन (Murugananth Govinthan) है। लॉटरी जीतने के बाद उन्होंने बताया कि यूएई लॉटरी में पंजीकरण कराया था और यह उनका पहला ही टिकट था। उन्होंने यह टिकट अपने एक करीबी दोस्त के साथ मिलकर खरीदा था। दोनों इनामी राशि को आपस में बांटेंगे।

UAE Lottery: कई विजेताओं को मिलता है प्राइज
- नियमों के तहत लॉटरी के नए साप्ताहिक फॉर्मेट के तहत 'Lucky Day' ड्रॉ अब हर शनिवार रात 8:30 बजे (यूएई समय) आयोजित किया जाता है। इसमें ग्रैंड प्राइज 30 मिलियन दिरहम और सेकंड प्राइज 5 मिलियन दिरहम रखा गया है।
- इसके अलावा अन्य श्रेणियों में भी कई आकर्षक पुरस्कार दिए जाते हैं, जिससे प्रतिभागियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई कैटेगरी में विजेता चुने जाते हैं, जिसकी वजह से इस लॉटरी को खरीदने के लिए लोगों की काफी उत्सुकता रहती है।
UAE Lottery: सरकार की तरफ से होती है आयोजन की निगरानी
यूएई लॉटरी का संचालन द गेम एलएलसी (The Game LLC) की ओर से किया जाता है। इसे देश के गेमिंग रेगुलेटर जनरल कमर्शियल गेमिंग रेग्युलेटरी अथॉरिटी (GCGRA) से आधिकारिक लाइसेंस दिया गया है। इस बीच अबू धाबी के लोकप्रिय Big Ticket का अगला बड़ा ड्रॉ 3 मार्च 2026 को आयोजित होगा, जिसमें 15 मिलियन दिरहम का ग्रैंड प्राइज रखा गया है। भारतीय प्रवासियों के बीच यूएई लॉटरी और बिग टिकट जैसे ड्रॉ काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। मुरुगनंतन की जीत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कभी-कभी किस्मत पहली कोशिश में ही चमक जाती है।












Click it and Unblock the Notifications