Karnataka: आखिर क्यों दो लड़कों को रचानी पड़ी एक-दूसरे से शादी? गांव को खिलाई दावत
कर्नाटक के मांड्या जिले में दो नाबालिग लड़कों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। इस अनोखी शादी का गवाह पूरा गांव बना। साथ ही गांव वालों के लिए भव्य दावत का आयोजन किया गया।
Karnataka: कर्नाटक के मंड्या (Mandya) जिले में मानसून को न्योता देने और अच्छी बारिश के लिए दो नाबालिग लड़कों (Same Gender Marriage) ने अनोखी परंपरा निभाई। इंद्रदेव को खुश करने के लिए दोनों लड़कों ने आपस में शादी रचाई। पारंपरिक कपड़े पहनकर एक लड़का दूल्हा बना तो दूसरा दुल्हन। दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी पारंपरिक ढंग से रचाई। इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों के लिए दावत का इंतजाम भी किया गया।
मामला मांड्या जिले के कृष्णराजपेट तालुका के गंगेनहल्ली गांव का है। गांव वालों का कहना है कि राज्य के कई हिस्सों में पिछले साल की तुलना में ज्यादा बारिश नहीं हुई। ऐसे में बारिश के देवताओं को खुश करने और क्षेत्र में बारिश लाने के लिए पुरानी परंपराओं का सहारा लिया गया।

गांव वालों ने यह भी बताया कि परंपरा का पालन करते हुए पारंपरिक पोशाक में दो लड़कों को दूल्हा और दुल्हन के रूप में तैयार किया गया। हालांकि, सब कुछ प्रतीकात्मक था।
बेंगलुरु और इंदौर में भी दो युवकों ने रचाई थी शादी
आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए दो पुरुषों ने आपस में शादी रचाई हो। साल 2017 में बेंगलुरु में भी इसी तरह की प्रतीकात्मक शादी हुई थी। जिसमें दो युवकों ने परंपरागत तरीके से शादी रचाई थी।
इंदौर में भी अच्छी बारिश के लिए हो ऐसी शादी चुकी है। दौर के मूसाखेड़ी में दो युवकों की शादी की थी। इस दौरान भी सभी प्रतीकात्मक ही रहा था।












Click it and Unblock the Notifications