खिड़की से फेंके जाने के बाद 2 साल की बच्ची की मौत, दादी हिरासत में
मुंबई। महाराष्ट्र के मलाड इलाके में पुलिस ने सोमवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर अपनी 2 साल की पोती को छह मंजिला अपार्टमेंट की खिड़की से फेंकने का आरोप लगा है। घटना बीते हफ्ते की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना शनिवार सुबह 5.30 से 5.45 के बीच की है। उस वक्त मृतक बच्ची जिया अंसारी घर पर अपने माता-पिता के साथ थी। उसकी चाची और चचेरी बहन भी तब घर पर ही थे।
पुलिस ने बताया कि पूरा परिवार सो रहा था, तभी पड़ोसियों ने सबको जगाया। इन पड़ोसियों ने जिया को अचेत अवस्ता में खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा। तभी जिया को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांचकर्ताओं ने घर पर जाकर जब देखा तो रसोई की वो खिड़की बंद थी, जहां से जिया को फेंका गया था। जिस तरह बच्ची का शव मिला उससे लगता है कि उसे खिड़की से फेंका गया था। तब पुलिस को संदेह हुआ कि ये काम घर के ही किसी सदस्य ने किया है।
कुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर बालासाहेब सालुनके का कहना है कि जांच में पता चला है कि आरोपी महिला बच्ची से कभी अच्छे से पेश नहीं आई। असिस्टेंट इंस्पेक्टर जीएस घारगे ने बताया, 'आरोपी को अपनी पोती पसंद नहीं थी और जब वह घर पर खेलती थी तो वो लगातार चिढ़ जाती थी। बीस दिन पहले, उसने अपने बेटे और बहू के साथ इस मुद्दे पर लड़ाई भी की थी और घर छोड़ दिया था।' वह शुक्रवार को ही अपने दूसरे बेटे के घर पर रहने के बाद लौटी थी। जब वह घर पर आई तब भी अपनी पोती पर से उसका गुस्सा जरा भी कम नहीं हुआ।
शुक्रवार की रात जिया की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके चलते उसे सोने में परेशानी हो रही थी। घारगे ने बताया, 'पूरा परिवार रात के 3 बजे जाग गया, तब जिया रो रही थी। जब तक उसे दवाई नहीं दी गई तब तक वह सो नहीं पाई।' पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला शनिवार सुबह उठ गई थी, उस वक्त सब सो रहे थे। तभी उसने सोती हुई जिया को उठाया और खिड़की से बाहर फेंक दिया। इसके बाद उसने खिड़की बंद कर दी और दोबारा जाकर सो गई।
पाकिस्तानी अभिनेत्री ने कश्मीर पर बोलने से किया इनकार, सोशल मीडिया पर मचा बवाल