भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी कायम करेंगी नई मिसाल, नौकायन से करेंगी महासागर की परिक्रमा

Indian Navy: भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के जल्द ही एक कठिन महासागर यात्रा पर निकलने वाली हैं। यह दोनों अधिकारी भारतीय नौसेना के नौकायन पोत INSV तारिणी पर सवार होकर विश्व भ्रमण भियान के दौरान सागर की परिक्रमा करेंगी। नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने रविवार को यह जानकारी दी है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस यात्रा के लिए दोनों महिला अधिकारी पिछले तीन वर्षों से तैयारी कर रही हैं। सागर परिक्रमा एक चुनौतीपूर्ण यात्रा होगी। जिसमें अत्यधिक कौशल, शारीरिक फिटनेस और मानसिक सतर्कता की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों ने इस अभियान के लिए कड़ी मेहनत की है और अपने अनुभव में हजारों मील का सफर तय किया है।

Indian Navy

दोनों अधिकारी प्रख्यात परिक्रामी और गोल्डन ग्लोब रेस के हीरो कमांडर अभिलाष टोमी (सेवानिवृत) के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। पिछले वर्ष यह दोनों अधिकारी एक छह सदस्यीय दल के हिस्से के रूप में गोवा से रियो डी जनेरियो, केपटाउन होते हुए और वापसी की यात्रा कर चुकी हैं। इसके बाद इन्होंने गोवा से पोर्ट ब्लेयर तक और फिर से दो लोगों के दल में नौकायन अभियान किया। इस वर्ष की शुरुआत में इन्होंने गोवा से मॉरीशस के पोर्ट लुइस तक सफलतापूर्वक यात्रा की।

नौसेना प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना ने नौकायन परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। जो समुद्री विरासत के संरक्षण और समुद्री कौशल को बढ़ावा देने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

INSV तारिणी पहले भी 2017 में पूरी महिला अधिकारी दल के साथ ऐतिहासिक नविका सागर परिक्रमा कर चुकी है। यह नया परिक्रमा अभियान भारत की समुद्री उपलब्धियों और लैंगिक समानता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+