प. बंगाल विस्फोट : पुलिस हिरासत में भेजी गई महिलाएं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीते दो अक्टूबर को हुए विस्फोट के मामले में गिरफ्तार की गई दो महिलाओं को रविवार को नौ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। अधिकारियों की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है।

bardhaman blast

जांच एजेंसियां बर्दवान जिले के खगरागढ़ इलाके में दो अक्टूबर को एक मकान में हुए विस्फोट की घटना की जांच कर रही हैं, जिसमें दो संदिग्धों शक्ति अहमद और सोवान मंडल की मौत हुई थी,जबकि हसन साहब नाम का शख्स घायल हुआ था।

ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, वह संदिग्‍ध तौर पर अल कायदा और सिमी से जुड़ी हुई हैं। जांच एजेंसियां अब अल कायदा, सिमी और इंडियन मुजाहिद्दीन को जोड़कर इस पूरे मामले की जांच कर रही है। टाइम्‍स नाउ के मुताबिक जिस जगह पर ब्‍लास्‍ट हुआ है वह जगह आतंकी अपने मकसद के लिए इस्‍तेमाल कर रहे थे।

पुलिस ने रविवार को अहमद की पत्नी अमीना बीबी और साहब की पत्नी रजीरा बीबी को गिरफ्तार कर उन्हें बर्दवान की एक अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

बर्दवान के सहायक पुलिस अधीक्षक तरुण हल्दर ने बताया कि पूछताछ के क्रम में हमें काफी सबूत मिले, जो यह साबित करते हैं कि वे दोनों साजिश में शामिल थीं।

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), आतंकवाद-निरोधी दस्ता और आपराधिक अन्वेषण विभाग (सीआईडी) घटना के पीछे लशकर-ए-तैयबा और हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी की संभावित संलिप्तता के बारे में पता लगा रही है।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने कुछ महीने पहले यहां किराए का मकान लिया था। पुलिस ने मकान मालिक हसन चौधरी से भी पूछताछ की है। पुलिस ने मकान से घड़ी की डायल, सिम कार्ड और विस्फोटक बनाने वाले दूसरे जरूरी उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस को पर्चियां और कागज भी मिले हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+