ठंड को अभी जाता हुआ मत समझिए, जानिए अगले हफ्ते कब होगी बारिश और पड़ेगी बर्फ
नई दिल्ली। फरवरी के बीत जाने के बाद भी ठंड खत्म नहीं हुई है। इसके पीछे बीच-बीच में हो रही बारिश सबसे बड़ी वजह है। लेकिन ताजा अनुमान के मुताबिक इस ठंड से फौरी राहत फिलहाल नहीं मिलने वाली है। क्योंकि अलगे 7 दिनों में कुछ राज्यों में बारिश के आसार दिख रहे हैं। ऐसे में यह मत सोचिए कि ठंड से राहत मिलने वाली है।
टू वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव
टू वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की वजह से अगले सात दिन में बारिश के आसार हैं। जिसमें 7 और 8 मार्च के अलावा 11 और 13 को बारिश के अनुमान बताए जा रहे हैं। जिन राज्यों में बारिश के आसार बताए जा रहे हैं उनमें हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर राज्य शामिल हैं जहां पर बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, के अलावा यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

बर्फबारी और बारिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। 11 और 13 मार्च को एक मजबूत डब्ल्यूडी की उम्मीद है, जो व्यापक बारिश और बर्फबारी लाने की संभावना है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते रविवार को दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई और राष्ट्रीय राजधानी में दिन का तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से चार डिग्री कम, जबकि न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया।

कुछ राज्यों में मार्च के शुरुआत में ही पारा चढ़ा
बता दें कि एक तरफ देश के कुछ राज्यों में बारिश और ठंड देखने को मिल रही है तो दूसरी ओर कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां पर मौसम काफी देती से बदल रहा है। कुछ राज्यों में मार्च की शुरुआत में ही पारा चढ़ने लगा है। भारतीय माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज दक्षिण भारत में अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर देखने को मिलने लगा है।
यह भी पढ़ें- अगर आपके पास वोटर आईकार्ड है और आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो ऐसे दर्ज कराएं अपना नाम
-
Aaj Ka Mausam: UP-राजस्थान में सूरज बरपाएगा कहर, JK समेत 9 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications