जम्मू कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकी गिरफ्तार
सेना के साथ मिलकर किए गए ऑपरेशन में जम्मू कश्मीर पुलिस ने हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े दो आतंकियों को पकड़ा है। एक के पास से हथियार और कारतूस जब्त किेए गए हैं।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में ठाकराकोट इलाके से एक आतंकी को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि इस आतंकी के तार हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े हैं। बांदीपुर पुलिस ने आर्मी के साथ मिलकर दूसरे आतंकी को दबोचने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने रियासी क्षेत्र के ठाकराकोट से सोमवार को सब्जर अहमद मंटू नाम के आतंकी को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके बारे में खुफिया सूचना मिली थी। रियासी जिले में मंटो आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में सक्रिय था। पुलिस के अनुसार वह 2016 में एक थाने में लूट और आगजनी कांड में शामिल था।

वहीं बांदीपुर पुलिस ने हिज्बुल मुजाहिदीन के एक और आतंकी को एके 47 राइफल और करतूस के साथ गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications