दिल्ली: दिनदहाड़े घर में घुसकर दो सगी बहनों की हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार में दो बुजुर्ग बहनों की घर के अंदर धारदार हथियार से गुरुवार दोपहर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उनके घर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हत्यारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। दोनों बहनें सेवानिवृत्त थीं और 35 सालों से उस इलाके में रह रही थीं। दोनों बहनों की शिनाख्त आशा पाठक और उषा पाठक के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Two sisters found murdered at their residence in Paschim Vihar delhi

पुलिस आधिकारी ने बताया कि, दोनों बहनों की उम्र 70 साल के आसपास थी। वह पिछले 35 साल से इस घर में रह रही थीं। उषा पाठक यूपी के एक कॉलेज में म्यूजिक टीचर थी जबकि आशा पाठक कृषि भवन में लाइब्रेरियन थीं। पुलिस के मुताबिक एक बहन की गला घोंटकर हत्या की गई, जबकि दूसरी की सिर पर धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई।

पुलिस के मुताबिक, उनके घर में सामान पूरी तरह फैला हुआ है। वारदात के हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि हत्या करने वाला घर में आराम से घुसा था। दोनों बहनें उन्हें जानती थीं। पुलिस के मुताबिक, घर में जबरन घुसने के संकेत नहीं मिले। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज चैक कर रही है। जिससे आरोपियों का सुराग मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+