तमिलनाडु और कर्नाटक में ब्रिटेन से लौटे दो यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली के बाद इन दो राज्यों में UK से लौटे 2 यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव
बेंगलुरु। New strain of Coronavirus ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नई स्ट्रेन को लेकर भारत में संकट के बादल लगातार मंडरा रहे हैं। कई राज्यों से ऐसे कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जो हाल-फिलहाल में यूके से लौटे हैं। कर्नाटक में भी ऐसा एक केस रिपोर्ट किया गया है, जो हाल ही यूके से लौटा है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि मुझे इस बारे में जानकारी दे दी गई है।
Recommended Video

राज्य में नाइट कर्फ्यू की नहीं है जरूरत
बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि हम सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। राज्य में जो भी ब्रिटेन से आएगा, उसका एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट जरूर किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने की बात को खारिज किया है।
तमिलनाडु में 10 पहले भी UK से आए यात्रियों को खंगालेगी सरकार
वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु में भी सोमवार को यूके से लौटा एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया। हालांकि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि वो ब्रिटेन में कोरोना की स्ट्रेन से तो संक्रमित नहीं है। इसके लिए प्रशासन ने उसका सैंपल NIV पुणे भेजा गया है। तमिलनाडु के हेल्थ सेक्रेटरी जे राधाकृष्ण ने कहा है कि हम उन लोगों की भी पहचान कर रहे हैं, जो पिछले 10 दिन के अंदर यूके से लौटे हैं। साथ ही हम एयरपोर्ट पर उसी यात्री को जाने की अनुमति दे रहे हैं, जिसका RT-PCR टेस्ट नेगेटिव आ रहा है।
40 देश ब्रिटेन जाने वाली फ्लाइट पर लगा चुके हैं रोक
आपको बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नई स्ट्रेन काफी घातक बताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि नया कोरोना वायरस पुराने के मुकाबले 70 फीसदी ज्यादा घातक है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने तो लंदन में कड़ा लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं दुनियाभर के 40 देश ब्रिटेन जाने वाली फ्लाइट पर पाबंदी लगा चुके हैं, इसमें भारत भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications