CoronaVirus: दिल्ली में मिला कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस, तेलंगाना में भी एक मामला आया सामने

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण चीन में 3000 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के बाद दक्षिण कोरिया, ईरान, मलेशिया और अमेरिका में कोरोना वायरस से मौतें हुई हैं। इस बीच, भारत में भी कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। कोराना वायरस का पहला पॉजिटिव केस नई दिल्ली में सामने आया है, जबकि दूसरा मामला तेलंगाना में सामने आया है।

Two more cases of Coronavirus reported in New Delhi and Telangana

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दोनों मरीजों की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। दोनों मरीज इटली और दुबई से भारत आए हैं। अब तक देश में कोरोना वायरस के 5 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।इसके पहले, रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस (कोविड-19) के एक संदिग्ध मरीज का पता चला था। उसकी जांच की जा रही है। इस बीच सरकार ने लोगों से दक्षिण कोरिया, इटली, ईरान और जापान की यात्रा से बचने की सलाह दी है।

शनिवार को महाराष्ट्र सरकार ने एक बयान में कहा था कि 105 लोगों को उपचार (क्वैरनटाइन) दिए जाने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है, जबकि 4 लोगों पर अभी निगरानी रखी जा रही है। कोरोना वायरस की वजह से भारत के आयात पर बहुत बुरा असर पड़ा है। भारत के कुल आयात के 50 प्रतिशत से ज्यादा की सप्लाई अकेले चीन से होती है जो अब बाधित हो चुकी है। आलम यह है कि सरकार अब कपड़े, सूटकेस, ऐंटीबायॉटिक्स, विटमिंस, कीटनाशकों जैसे 1,050 आइटमों को दूसरे देशों से आयात के विकल्प ढूढ़ रही है।

चीन और साउथ कोरिया के बाद इटली और फ्रांस में भी कोरोनावायरस के केसेज में इजाफा हो रहा है। रविवार को फ्रांस ने मशहूर लोवेरे म्‍यूजियम को बंद रखा। चीन के वुहान से निकला यह वायरस अब पश्चिमी यूरोप को अपने कब्‍जे में लेता जा रहा है। इस बात का डर है कि यूरोप के जिस हिस्‍से में सबसे ज्‍यादा टूरिस्‍ट्स हर साल पहुंचते हैं, अब उसे पर्यटकों की गिरती संख्‍या से रूबरू होना पड़ेगा। कोरोना वायरस अब दुनिया के 60 देशों तक पहुंच चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+