पुलिस ने धर दबोचे 2 उग्रवादी, कई शक्तिशाली बम बरामद
इंफाल। देश की सीमाओं पर उग्रवादियों-अलगाववादियों का मसला अभी शांत नहीं हुआ था कि देश के भीतर ही दहशत भरी खबर आ गई। मणिपुर पुलिस ने विभिन्न इलाकों से दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से कई शक्तिशाली बम भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इंफाल वेस्ट जिले के चैराओ चिंग इलाके में कांगलेई यवोल कन्न लुप की रीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़ें- योजना आयोग का सच
बताया गया है कि उसके पास से नौ एमएम की एक पिस्तौलए विभिन्न हथियारों की 61 राउंड गोलियां, दो मोबाइल फोन और धन की मांग संबंधी पत्रबरामद किए गए। वह कथित तौर पर उगाही में लिप्त थी।
कुकी नेशनल आर्मी के एक अन्य उग्रवादी हेजीम जंग को उखरूल जिले से हिरासत में लिया गया है। तलाशी अभियान के दौरान इंफाल वेस्ट जिले के टॉप कुकी इलाके से पुलिस और केन्द्रीय सैन्य बलों ने कई बमों को बरामद किया। पुलिस इस तरह की और अफवाहों पर जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications